एक्सप्लोरर

'इजरायल के सभी बंधकों को रिहा करो वरना...',  नेतन्याहू के बाद अब ट्रंप ने दी हमास को धमकी

Donald Trump Threaten Hamas: डोनाल्ड ट्रंप ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने हमास के नेताओं को चेतावनी दी है.

Donald Trump Threaten Hamas: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को बंधकों की रिहाई के लिए आखिरी चेतावनी दी है. ट्रंप ने हमास के नेताओं को साफ तौर पर कह दिया है कि हमास गाजा में रखे इजरायल के सभी बंधकों को वापस लौटाए, वरना उसे खत्म कर दिया जाएगा. 

ट्रंप ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, 'सभी बंधकों को अभी रिहा करो बाद में नहीं और जिन लोगों की आपने हत्या की है उनके सभी शव तुरंत वापस कर दो, नहीं तो सब कुछ आपके लिए खत्म हो जाएगा.' हमास के नेताओं को अल्टीमेटम देते हुए कहा ट्रंप ने कहा कि जैसा मैं कह रहा हूं अगर तुमने वैसा नहीं किया तो हमास का एक भी मेंबर नहीं बचेगा. यह तुम्हारे लिए आखिरी चेतावनी है. हमास के नेताओं का गाजा छोड़ने का समय है, आपके पास अभी भी मौका है.

गाजा का सुनहरा भविष्य इंतजार कर रहा है: ट्रंप

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'Shalom Hamas का मतलब है हेलो और गुडबॉय- तुम चुन सकते हो. सभी बंधकों को अभी छोड़ो बाद में नहीं और जिन लोगों की तुमने हत्याएं की हैं उनके शवों को अभी लौटाओ वरना तुम्हारी कहानी खत्म है. सिर्फ बीमार और मनोरोगी ही शवों को रखते हैं और तुम लोग बीमार और पागल हो! जहां तक गाजा के लोगों का सवाल है आपके लिए एक सुनहरा भविष्य इंतजार कर रहा है, लेकिन अगर आप बंधकों को रिहा नहीं करते हैं तो ऐसा नहीं होगा. अगर तुम लोग ऐसा करते हो तो तुम्हारी मौत तय है. एक स्मार्ट फैसला लो. सभी बंधकों को अभी छोड़ो नहीं तो बाद में कहर बरपा देंगे.

नेतन्याहू की वॉर्निंग के बाद ट्रंप की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की चेतावनी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर हमास बचे हुए बंधकों को रिहा नहीं करता है तो इसके परिणाम की आप कल्पना नहीं कर सकते हैं. नेतन्याहू ने कहा था कि अगर बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो अबकी बार 7 मोर्चों पर युद्ध होगा और इजरायल तब तक नहीं रुकेगा जबतक वो पूरी तरह जीत नहीं पाता. साथ ही हमारे बंधक रिहा नहीं हो जाते और हमास का खात्मा नहीं हो जाता. 

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को किया था हमला 

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था. यह हमला 1973 के योम किप्पुर युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के ठीक एक दिन बाद हुआ था. हमास ने घर-घर जाकर नागरिकों और सैनिकों पर हमला किया. इस हमले में 1200 से ज्यादा इजरायली मारे गए, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे. इसके अलावा हमास ने 250 से ज्यादा इजरायलियों को बंधक भी बना लिया था. उनमें से कुछ बंधकों को रिहा कर दिया गया है, जबकि कुछ की हत्या कर दी गई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget