एक्सप्लोरर
पेरिस म्युज़ियम अटैक के बाद ट्रंप ने अमेरिका से कहा, ‘स्मार्ट’ बनो

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस में लुव्र म्युज़ियम में सुरक्षा बलों पर एक व्यक्ति के गंड़ासे से हमला करने की घटना के बाद कहा कि अमेरिका को ‘स्मार्ट’ बनना चाहिए. ट्रंप ने कहा कि यह हमलावर एक ‘कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी’ था. पहले की घटनाओं के हमलावरों के लिए भी उन्होंने इसी टर्म का इस्तेमाल किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘पेरिस में लुव्र म्युज़ियम में एक नए कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी ने हमला किया. पर्यटकों को अंदर बंद कर दिया गया. फ्रांस फिर से निशाने पर है. अमेरिका स्मार्ट बनो.’’ पेरिस के लुव्र म्युज़ियम में सुरक्षा बलों पर गड़ांसा से हमला करने वाले व्यक्ति को गोली मार दी गई जिससे वह घायल हो गया. हमलावर की हालत गंभीर बताई गई है. ओलांद ने कहा, यूरोपीय यूनियन पर ट्रंप का दबाव ‘स्वीकार नहीं’ वैलेटा: फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूरोपीय यूनियन पर बनाए जा रहे दबाव को ‘अस्वीकार्य’ करार देते हुए इसकी आलोचना की. माल्टा में यूरोपीस संघ के एक शिखर सम्मेलन में ओलांद ने कहा, ‘‘अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से दिए गए कुछ बयान स्वीकार नहीं होने चाहिए. यूरोपीय यूनियन पर दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कौन जानता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति क्या चाहते हैं, खासकर अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ के लिए क्या चाहते हैं और खर्च को साझा करने पर वह क्या चाहते हैं जिसे उन्होंने बोझ करार दिया है.’’ जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन के साथ यूरोपीय यूनियन के निपटने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि यूरोप अपनी खुद की योजनाओं के साथ आगे बढ़े.
और पढ़ें























