एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर डोनाल्ड ट्रंप ने मारी पलटी, इमरान ख़ान से की मदद की गुहार

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच रिश्तों में कड़वाहट आने लगी थी. साल की शुरुआत में ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता राशि भी रोक दी थी. अपने सबसे ताज़ा बायनों में उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाए थे कि इस देश ने आतंकियों के ख़िलाफ़ पर्याप्ता कार्रवाई नहीं की.

वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: यू-टर्न लेने में एक्सपर्ट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पलटी मारी है. इस बार उन्होंने पाकिस्तान के पीएम इमरान ख़ान से आधिकारिक तौर पर मदद मांगी है. ये मदद उन्होंने अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए मांगी है. ये यू-टर्न इसलिए है क्योंकि इस साल के शुरुआत से ही उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपना रुख काफी सख्त रखा है और ताज़ा बयानों में ये आरोप लगाए थे कि आतंकवाद से लड़ने में पाक ने अमेरिका की कोई मदद नहीं की.

पत्रकारों से सार्वजनिक तौर पर बातचीत करते हुए इमरान ने उन्हें जानकारी दी कि उन्हें सोमवार को ट्रंप की एक चिट्ठी मिली. इस चिट्ठी में ट्रंप ने उनसे मदद की मांग की है. आपको बता दें कि अगस्त महीने में इमरान के पीएम बनने के बाद ये दोनों के बीच की पहली आधिकारिक बातचीत है. विदेश कार्यालय के भी एक अधिकारी ने चिट्ठी में ऐसी बातों की पुष्टी की. साथ ही ये भी जानकारी दी गई कि ट्रंप ने दोनों देशों के रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की भी बात कही है.

ख़ान ने मीडिया से कहा कि ट्रंप ने उनसे 17 साल पुरानी अफगानिस्तान अशांति को समाप्त करने में मदद करने का आग्रह किया है. इस साल अक्टूबर के महीने से पाकिस्तान ने कई तालिबानी नेताओं को रिहा किया है. ये रिहाई उस शांति वार्ता मुहिम के तहत की गई है जो तालिबानी नेताओं के साथ अमेरिका चला रहा है. तालिबानी नेताओं को बातचीत के लिए मानने को लेकर भी अमेरिका ने पाकिस्तान से मदद मांगी है.

आपको बता दे कि इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच रिश्तों में कड़वाहट आने लगी थी. साल की शुरुआत में ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता राशि भी रोक दी थी. अपने सबसे ताज़ा बायनों में उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाए थे कि इस देश ने आतंकियों के ख़िलाफ़ पर्याप्ता कार्रवाई नहीं की. ऐसे में साल के अंत तक दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के मुखिया की ये पलटी पाकिस्तान के नए पीएम के लिए काफी राहत देने वाली साबित हो सकती है.

ये भी देखें

सनसनी: बुलंदशहर बवाल- खूनी हमले में इंस्पेक्टर की मौत, किसने भड़काई दंगे की आग ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर
LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget