एक्सप्लोरर

ट्रंप ने कहा- 'दुनियाभर के देश मेरे आगे नाक रगड़ रहे हैं', टैरिफ पर अब भारत ने दिया क्या जवाब, पढ़िए

फरवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल सितंबर-अक्टूबर तक व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत करने की सहमति जताई थी.

भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में 26 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के बीच भारत ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को जल्द अंतिम रूप देने के लिए बात कर रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिकी शुल्क उपायों के लागू होने पर यह टिप्पणी की. उन्होंने दोनों देशों के मजबूत व्यापार और आर्थिक संबंधों पर जोर देने के साथ ही उम्मीद जताई कि बीटीए पर बातचीत सफल होगी. उन्होंने कहा कि सरकार अमेरिका के जवाबी शुल्क के प्रभावों का आकलन कर रही है और हितधारकों से बात कर रही है.

अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर जवाबी सीमा शुल्क लगाने की घोषणा की है. फरवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल सितंबर-अक्टूबर तक व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत करने की सहमति जताई थी.

दुनियाभर के देश मेरे आगे नाक रगड़ रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दुनियाभर के नेता अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने को बेताब हैं और शुल्क घोषणा पर समझौता करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. ट्रंप ने कहा, ''मैं आपको बता रहा हूं, ये देश हमसे संपर्क कर रहे हैं. मेरे आगे नाक रगड़ रहे हैं.''

ट्रंप ने पिछले कुछ दिनों में विभिन्न देशों पर कई तरह के शुल्क लगाए हैं जिससे वैश्विक व्यापार युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है. उन्होंने कहा, ''वे समझौता करने के लिए बेताब हैं. वे कह रहे हैं, 'कृपया सर, हमसे समझौता कर लें, मैं इसके लिए कुछ भी करूंगा सर.''

ट्रंप द्वारा घोषित कई नए शुल्क बुधवार सुबह से प्रभावी हो गए. उन्होंने दवाओं के आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की बात भी कही है.

हम दवाओं पर शुल्क लगाने जा रहे हैं- ट्रंप
'फॉक्स न्यूज' ने ट्रंप के हवाले से कहा, ''हम दवाओं पर शुल्क लगाने जा रहे हैं और एक बार जब हम ऐसा कर देंगे तो वे हमारे देश में वापस आ जाएंगे, क्योंकि हमारे पास बड़े बाजार हैं.''

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ''हम बहुत जल्द ही दवाओं पर बड़ा शुल्क लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं. जब वे इसके बारे में सुनेंगे, तो चीन से दूर हो जाएंगे. वे दूसरे स्थानों को छोड़ देंगे, क्योंकि उन्हें बेचना है. उनका अधिकांश उत्पाद यहां बेचा जाता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सांसदों ने चीन को बताया बड़ा खतरा, ट्रंप प्रशासन को दी भारत से गहरे जुड़ाव की सलाह
अमेरिकी सांसदों ने चीन को बताया बड़ा खतरा, ट्रंप प्रशासन को दी भारत से गहरे जुड़ाव की सलाह
चीन में 2 पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा, क्या किया था ऐसा अपराध, जिससे आगबबूला हुए शी जिनपिंग?
चीन में 2 पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा, क्या किया था ऐसा अपराध, जिससे आगबबूला हुए जिनपिंग?
होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी डिस्ट्रॉयर्स पर ईरान के हमलों पर बोले ट्रंप- हमने ऐसा जवाब दिया जैसे कब्र में...
होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी डिस्ट्रॉयर्स पर ईरान के हमलों पर बोले ट्रंप- हमने ऐसा जवाब दिया जैसे कब्र में...
ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने 10 फीसदी टैरिफ पर सुनाया फैसला
ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने 10 फीसदी टैरिफ पर सुनाया फैसला

वीडियोज

Suvendu Adhikari's PA shot dead: PM हत्याकांड में बड़ा खुलासा | TMC | BJP
Suvendu Adhikari's PA shot dead: सुबह होते ही बंगाल में बवाल| TMC
Suvendu Adhikari's PA shot dead: सुबह होते ही बंगाल में बवाल| TMC | Governor Action
Sansani: कैदी और जेलर की लव स्टोरी ! | Crime News |
Mahadangal | Suvendu's PA Murder: बंगाल में आखिर कब रुकेगी हिंसा? | TMC | BJP | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में TMC की हार के बाद ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, दिलीप घोष बोले- उनके दिमाग में...
बंगाल में TMC की हार के बाद ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, दिलीप घोष बोले- उनके दिमाग में...
Video: 'सुधर जाओ PAK! वरना काशी से इस्लामाबाद तक...', राघव चड्ढा का यह वीडियो चर्चा में
'सुधर जाओ PAK! वरना काशी से इस्लामाबाद तक...', राघव चड्ढा का यह Video चर्चा में
कौन बनेगा बंगाल का नया CM? रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
कौन बनेगा बंगाल का नया CM? रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
IPL Record: हारकर भी RCB ने रचा इतिहास, तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा रिकॉर्ड
हारकर भी RCB ने रचा इतिहास, तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा रिकॉर्ड
Lukkhe Web Series Review: उड़ता पंजाब का सस्ता वर्जन, बढ़िया परफॉर्मेंस लेकिन वही घिसी पिटी कहानी
लुक्खे रिव्यू: उड़ता पंजाब का सस्ता वर्जन, बढ़िया परफॉर्मेंस लेकिन वही घिसी पिटी कहानी
Explained: राज्यसभा में विपक्ष की उलटी गिनती शुरू! विधानसभा चुनावों के बाद सदन से होगा निपटारा, कांग्रेस फायदे में क्यों?
विधानसभा चुनाव के बाद सदन में विपक्ष की बढ़ेंगी मुश्किलें! राज्यसभा सीटों पर बड़ा उलटफेर कैसे?
Renault ला रही 3 दमदार SUVs, पेट्रोल से लेकर हाइब्रिड और 7-सीटर तक मिलेंगे कई ऑप्शन
Renault ला रही 3 दमदार SUVs, पेट्रोल से लेकर हाइब्रिड और 7-सीटर तक मिलेंगे कई ऑप्शन
WHO Hantavirus Alert: कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
Embed widget