एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप की Twitter पर फिर हुई वापसी, एलन मस्क ने बताया अकाउंट क्यों किया गया रिस्टोर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब आप एक बार फिर ट्विटर पर देख पाएंगे. ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्रंप के अकाउंट को रिस्टोर कर दिया है.

Donald Trump Twitter Account: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर एक बार फिर वापसी हो गई है. ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्वीट के माध्यम से इसकी घोषणा की है. मस्क ने एक दिन पहले ही ट्विटर पर यूजर्स से यह सवाल पूछा था कि क्या डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बहाल किया जाना चाहिए? पोल के नतीजों की बात करें तो 52 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने की मांग की. वहीं 48 प्रतिशत लोग इसके खिलाफ दिखे.

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने की जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "जनता ने अपना जवाब दे दिया...ट्रंप के अकाउंट को बहाल कर दिया जाएगा." इससे पहले, उन्होंने प्लेटफॉर्म के यूजर्स से यह पूछा था कि क्या पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के अकाउंट को बहाल किया जाना चाहिए.

ट्विटर से क्यों हुए थे ट्रंप बैन?

चलिए अब यह भी जान लीजिए कि डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को सस्पेंड क्यों किया गया था. दरअसल, 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल में दंगे हुए थे और इसके लिए एक हद तक डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार माना गया. दंगों में उनकी भूमिका को लेकर अमेरिका में जांच भी चल रही है. वहीं उसी दौरान वे अपने समर्थकों से ट्विटर के माध्यम से ही अधिकतर बातें किया करते थे और यही कारण रहा कि उन्हें दंगों के ठीक बाद सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया गया. तब से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अपने सोशल नेटवर्किंग ऐप ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक्टिव हैं.

एलन मस्क का Free Speech पर ज़ोर

गौरतलब है कि ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क फ्री स्पीच को लेकर शुरुआत से ही काफी मुखर रहे हैं. ट्विटर को खरीदने से पहले ही वे इस पर नीति स्पष्ट कर चुके थे. उनका मानना है कि ट्विटर पर हर किसी को बिना किसी डर अपनी बात रखने का हक होना चाहिए. इसी कड़ी में उन्होंने जनता से ट्रंप के अकाउंट को रिस्टोर करने को लेकर सवाल पूछा और 52 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने के लिए कहा.

एलन मस्क ने किए कई बदलाव

एलन मस्क ने ट्विटर में आते ही काफी कुछ बदल दिया है. बीते महीने उन्होंने 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण किया और एक के बाद एक ऐसे फैसले लिए, जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया. फिरा चाहे वो कंपनी के टॉप मैनेजमेंट को कंपनी से निकालना हो या फिर ट्विटर में बड़े स्तर पर छंटनी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भी कई तरह के बदलाव किए और आने वाले समय में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ट्विटर को लेकर मस्क बेहद गंभीर हैं और यह भी कह चुके हैं कि आने वाले दिनों में ट्विटर कई मूर्ख चीजें करेगा और जो काम करेंगी उन्हें रखा जाएगा वरना बदल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की से की मुलाकात, कहा- 'हम हर तरह से आपके साथ हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget