एक्सप्लोरर

'आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है अमेरिका', पहलगाम आतंकी हमले पर डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुख

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन है.

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अभी तक 26 लोगों की मौत हुई है. इस हमले के बाद जम्मू कश्मीर समेत दिल्ली-मुंबई में भी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आतंकी हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ खड़े हैं.

'भारत के साथ मजबूती से खड़ा है अमेरिका'

ट्रंप ने कहा, "कश्मीर से बहुत ही परेशान करने वाली खबर आई है. आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है. हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है. हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं."

इस समय अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ भारत दौरे पर हैं. उन्होंने भी पहलगाम हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा, "मैं भारत के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं. इस भयावह हमले पर शोक जताते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं."

कई राज्यों में पुलिस अलर्ट

इस हमले के बाद जम्मू कश्मीर समेत देश के कई राज्यों में पुलिस अलर्ट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय सऊदी अरब के दौरे पर हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी इस आतंकी हमले के बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी से फोन पर बात करने के बाद गृह मंत्री  अमित शाह श्रीनगर पहुंचे. यहां उन्होंने सीएम उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत कई टॉप अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की. 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने CCS की बैठक बुलाई. पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले में जो भी शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि आतंकियों का नापाक मकसद कभी सफल नहीं होगा. गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget