एक्सप्लोरर

Donald Trump Arrest: जमानत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट की जेल की फोटो, चुनावी धांधली के आरोप में गए थे जेल

Donald Trump Jail: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेल में खींची जाने वाली आपराधिक फोटो को ट्विटर पर पोस्ट किया है. गिरफ्तार होने के करीब 20 मिनट बाद ही ट्रंप को जमानत मिल गई.

Donald Trump Mug Shot: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुरुवार (24 अगस्त) को चुनाव में धांधली के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया. इसके 20 मिनट बाद उन्हें शर्तों के साथ जमानत मिल गई. जमानत मिलने के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वे एक आरोपी की तरह जेल में दिख रहे हैं. 

फुल्टन काउंटी के शेरिफ (पुलिस स्टेशन) ने चुनाव बाद हंगामे और तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी के तौर पर ट्रंप की एक फोटो जारी की थी. अब ट्रंप ने उसी फोटो को एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर दिया है. 

बता दें पिछले साल ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन एलन मस्क को ट्विटर के मालिकाना अधिकार मिलने के बाद से ट्रंप का ट्विटर अकाउंट दोबारा बहाल कर दिया गया था. 

अकाउंट बहाल होने के बाद पहली बार ट्रंप ने जेल में खींची जाने वाली आपराधिक फोटो को पोस्ट किया है. ये फोटो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

किस शर्त पर मिली जमानत

गुरुवार (24 अगस्त) को फुल्टन काउंटी के शेरिफ में गिरफ्तार किए जाने के 20 मिनट के बाद ट्रंप को जमानत मिल गई. जमानत के लिए ट्रंप को 2 लाख डॉलर का मुचलका भरना पड़ा. साथ ही उन्हें कुछ शर्तें भी रखीं गई. शर्तों में कहा गया है कि इस मामले में ट्रंप उन गवाहों को डराएंगे-धमकाएंगे नहीं जो उनके खिलाफ हैं.

'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया'

जमानत मिलते ही ट्रंप एयरपोर्ट की ओर निकल गए. अटलांटा के हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. मेरी गिरफ्तारी खुले तौर पर न्यायिक व्यवस्था का मजाक है और अमेरिका के राजनीतिक इतिहास के लिए एक काला दिन है.' 

अपने खिलाफ लंबित अन्य मामलों पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा, मुझे उस चुनाव को चुनौती देने का पूरा अधिकार है जिसमें पारदर्शिता और ईमानदारी नहीं बरती गई हो. सरकार उनको अगले साल होने वाले चुनावों से रोकने के लिए ऐसा कर रही है.

ट्रंप अबतक अमेरिका की अलग-अलग अदालतों में चार बार आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इस साल अप्रैल महीने में उन्होंने पहली बार एडल्‍ट स्‍टॉर को पैसे देने के मामले में अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया था. 

ये भी पढ़ें:

बीजेपी सांसद ने केसीआर की बेटी पर लगाया मुस्लिमों से भेदभाव का आरोप, तेलंगाना चुनाव में बन सकता है बड़ा मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War LIVE: 'ईरान के लिए बड़ा दिन....' मिडिल ईस्ट जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा
LIVE: 'ईरान के लिए बड़ा दिन....' मिडिल ईस्ट जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा
Fighter Jet Power: राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर-2 की कमाई देख उड़े पाकिस्तानियों के होश, मांग रहे हिस्सा, बोले- 'हमें भी 500 करोड़ दो...'
धुरंधर-2 की कमाई देख उड़े पाकिस्तानियों के होश, मांग रहे हिस्सा, बोले- 'हमें भी 500 करोड़ दो...'
ट्रंप को खतरा! प्लेन में चढ़ने वाले थे अमेरिकी राष्ट्रपति, एयर स्पेस में घुस आया विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप को खतरा! प्लेन में चढ़ने वाले थे US राष्ट्रपति, एयर स्पेस में घुस आया विमान, मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fighter Jet Power: राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
UP News: यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
Explained: पिछले 3 महीनों की खपत से तय होगा आपका अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
3 महीनों की खपत से तय होगा अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
दीपिका कक्कड़ की खराब तबीयत के बीच शोएब इब्राहिम के साथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सुरभि चंदना संग करेंगे काम, शाइनी के साथ करेंगे रोमांस
शोएब इब्राहिम के साथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सुरभि चंदना संग करेंगे काम, शाइनी के साथ करेंगे रोमांस
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
JEE Mains 2026: JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
BA.3.2 Covid Variant: कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
Embed widget