एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद ने केसीआर की बेटी पर लगाया मुस्लिमों से भेदभाव का आरोप, तेलंगाना चुनाव में बन सकता है बड़ा मुद्दा

BJP Attack On BRS: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव अगले कुछ महीनों में होने को हैं. ऐसे में राजनीतिक वार पलटवार का दौर जारी है. बीजेपी सांसद ने सीएम केसीआर की बेटी के कविता पर भेदभाव का आरोप लगाया है.

Telangana Elections: देश में इस साल के अंत तक कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उसके बाद अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर राजनीतिक उठापटक जारी है. तेलंगाना में भी चुनाव से पहले सरगर्मी तेज है. इसी क्रम में बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता पर मुसलमानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, “के कविता को तथ्यों से भागना नहीं चाहिए, उन्होंने तेलंगाना में मुसलमानों के साथ भेदभाव किया है. तेलंगाना सरकार की ओर से दो योजनाएं चलाई जा रही हैं, पहली 2 साल पहले 'दलित बंधु' नाम से शुरू की गई थी. हर दलित परिवार को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दे रही है, लेकिन दुर्भाग्य से उनके परिवार के भ्रष्टाचार के कारण अब तक 0.5% दलित परिवारों को भी इसका लाभ नहीं मिला है.”

‘मुसलमानों के साथ किया भेदभाव’

बीजेपी नेता ने आगे कहा, “पिछले महीने उन्होंने 'मुस्लिम बंधु' नाम से एक और कार्यक्रम लॉन्च किया जिसमें वह मुस्लिम परिवारों को 1 लाख रुपये दे रही हैं. तेलंगाना में सभी सामाजिक आर्थिक संकेतक बताते हैं कि तेलंगाना में 60% से अधिक मुसलमान गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं. उन्होंने किस आधार पर मुसलमानों के साथ भेदभाव किया है और उनमें 9 लाख रुपये का अंतर क्यों है? मुझे तेलंगाना में मुसलमानों के खिलाफ इस भेदभाव के पीछे धर्मनिरपेक्षता के बारे में बताएं.”

‘अल्पसंख्यकों के लिए नुकसान’

इससे पहले अरविंद धर्मपुरी ने मंगवार के दिन कहा था, “मुख्यमंत्री केसीआर गजवेल में हार के डर से कामारेड्डी से चुनाव लड़ रहे हैं. बीआरएस और एमआईएम की दोस्ती अल्पसंख्यकों के लिए नुकसान है. नरेंद्र मोदी के राज में मुसलमानों की सुरक्षा बढ़ी है और बीजेपी को उनका वोट भी बढ़ रहा है. अगर कोई बीजेपी को वोट नहीं देना चाहता तो उसके लिए नोटा चुनना ही काफी है.”

उन्होंने ये भी कहा कि मुसलमानों को केसीआर के वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. केंद्र ने देश भर में 5 करोड़ घर बनाने का वादा किया था और पहले ही साढ़े तीन करोड़ घर बना चुके हैं. उन्होंने कहा कि केसीआर सरकार गरीबों को घर देने में पीछे है. वे डबल बेडरूम मकान के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बीआरएस से नहीं दिया टिकट तो महिला विधायक ने पति समेत थामा कांग्रेस का हाथ, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget