एक्सप्लोरर

यूक्रेन की मदद करने से अमेरिका खींचने वाला है हाथ! ट्रंप ने साधा जेलेंस्की पर निशाना, कर दिया बड़ा इशारा

डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद से ही लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की बात कर रहे हैं. ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात के बाद ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निशाना साधा है.

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई बहस ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं. यूक्रेन रूस युद्ध को लेकर जेलेंस्की के नए बयान के बाद ट्रंप ने एक बार फिर उन पर निशाना साधा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (03 मार्च, 2025) को कहा, 'यूक्रेन के राष्ट्रपति का ये कहना कि रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म होने में अभी समय लगेगा. युद्ध जल्द खत्म होने के आसार नहीं है. ये उनका (वोलोदिमीर जेलेंस्की) का अबतक का सबसे खराब बयान है'. उन्होंने आगे कहा, अमेरिका इस युद्ध को अब बहुत लंबा नहीं चलने देगा. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दिए जा रहे समर्थन से अमेरिका के पीछे हटने का इशारा किया.

'जेलेंस्की शांति नहीं चाहते'
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा,'वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध नहीं खत्म करना चाहते हैं वो शांति नहीं चाहते जबकि उनके पास अमेरिका और यूरोप का समर्थन भी है. वो (जेलेंस्की) अमेरिका का समर्थन मिलने के बाद भी शांति नहीं चाहते हैं. जब उनसे मुलाकात हुई थी तो मैंने कहा था कि वो अमेरिका के सहयोग के बिना ये युद्ध नहीं लड़ सकते लेकिन उन्होंने रूस के साथ लड़ाई में जो बयान दिया है वो बहुत ही खराब है. वो पता नहीं क्या सोच रहे हैं'.

जेलेंस्की को माननी पड़ेगी डोनाल्ड ट्रंप की बात?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को अपनी शर्तें मानने के लिए मजबूर होने की बात कही है. ट्रंप के अनुसार, जेलेंस्की के पास पीछे हटने और उनकी शर्तों को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि खनिज सौदा रूस को आक्रमण करने से रोकेगा.

पोस्ट में कहा गया है, 'अमेरिकी समर्थन के बिना, यूक्रेन रूस के खिलाफ़ लंबे समय तक युद्ध नहीं जीत सकता, और एक बार जब अमेरिकी कंपनियों के पास यूक्रेन में खनन कार्य शुरू हो जाएंगे, तो पुतिन बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय परिणामों को ट्रिगर किए बिना हमला करने में असमर्थ होंगे.'

ये भी पढ़ें: 

Shama Mohammed: कौन हैं शमा मोहम्मद, जिन्होंने रोहित शर्मा को कहा 'मोटा' और मच गया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget