एक्सप्लोरर

ट्रंप को दोहरा झटका: एक ओर पनामा में US के राजदूत का इस्तीफा, दूसरी ओर माफी की मांग

पनामा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार विवादों में बने हुए हैं. हालिया मामले में पनामा में अमेरिका के राजदूत जॉन फिली ने ये कहते हुए इस्तीफा दे दिया है कि वे ट्रंप को अब अपनी सेवा नहीं दे सकते हैं. उन्होंने अपना इस्तीफा विदेश मंत्रालय को भेजा है. आपको बता दें कि एक डिप्लोमैट रहने के अलावा जॉन एक मरीन कॉर्प हेलीकॉप्टर पायलट भी रह चुके हैं.

इस्तीफे में उन्होंने लिखा है, "अपने पद पर रहते हुए मैनें ट्रंप और उनकी सरकार के लिए समर्पित रहने और गैर-राजनीति रहने की शपथ ली थी. इस शपथ का पालन इसकी मांग करता है कि भले मैं उनकी राजनीति से असहमत हूं लेकिन उनके प्रति समर्पित रहूंगा. मेरे ट्रेनर्स ने मुझे सिखाया था कि अगर मैं ऐसा नहीं कर पा रहा तो मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए. लगता है अब इस्तीफे का समय आ गया है."

इस्तीफे में लिखी गई बातों से ये साफ है कि जॉन ने ट्रंप की राजनीति से क्षुब्ध होकर इस्तीफा दिया है. अपने राजनीति में आने से लेकर लगातर विवादों में बने रहे ट्रंप को लेकर विवाद यहीं वहीं थमे बल्कि अफ्रीकी देशों ने भी ट्रंप से माफी की मांग की है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से ‘अत्यधिक निराश’ अफ्रीकी देशों के एक ग्रुप ने मांग की कि ट्रंप अपना बयान वापस लें और माफी मांगे. आपको बता दें कि ट्रंप ने हैती और अफ्रीकी देशों के इमिग्रेंट्स को डिफेंड करने के कुछ अमेरिकी सांसदों की कोशिश को लेकर निराशा जाहिर करते हुए पूछा कि अमेरिका को इन ‘मलिन’ (शिटहोल) देशों के नागरिकों को क्यों स्वीकार करना चाहिए.

ट्रंप के इस बयान पर विचार करने के लिए एक इमरजेंसी सेशन के बाद संयुक्त राष्ट्र में अफ्रीकी राजदूतों के एक ग्रुप ने कहा कि वे इस उनको नीचा दिखाने और लोगों की निंदा कर अफ्रीका और वहां के लोगों के प्रति अमेरिकी प्रशासन के रवैये से चिंतित हैं. एक बयान में ट्रंप से कमेंट वापस लेने और माफी की मांग करते हुए कहा गया है कि ग्रुप बहुत ही निराश है और अमेरिका के राष्ट्रपति की घृणित, नस्लवादी और दूसरे देश के लोगों के प्रति नफरत भरे कमेंट्स की कड़ी निंदा करता है.

साथ ही ग्रुप ने उन अमेरिकी लोगों का भी आभार जताया जिन्होंने इन कमेंट की आलोचना की है. ट्रंप ने एक ट्वीट में देश और विदेश में पैदा हुए आक्रोश को कम करने के लिए घुमा फिराकर कही गई अपनी बात में इसे खारिज किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget