एक्सप्लोरर

Twitter पर वापसी नहीं करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मेरे पास कोई वजह नहीं, यहां भरे पड़े है फर्जी अकाउंट

Elon Musk ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को रिस्टोर कर दिया गया है. सर्वे में 52 फीसदी लोगों ने अकाउंट को दोबारा बहाल करने का समर्थन किया था.

Donald Trump On Twitter: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट (Donald Trump Twitter Account) बहाल कर दिया गया है. रविवार को उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक ट्विटर पोल के बाद इसकी जानकारी दी. हालांकि अब पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को ट्विटर पर कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने ट्विटर इस्तेमाल करने से साफ इनकार कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकाउंट रिस्टोर हो जाने के बाद एक वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "मेरे पास ट्विटर पर आने की कोई वजह नहीं है. मुझे इसका कोई कारण नहीं दिखता है. ट्विटर पर अब बॉट्स और फर्जी अकाउंट भरे पड़े है. मैंने जिन समस्याओं का सामना किया वह अविश्वसनीय थीं."हालांकि, अपने वक्तव्य में उन्होंने एलन मस्क की प्रशंका भी की, लेकिन साफतौर पर संकेत किया कि वे ट्रूथ सोशल पर बने रहेंगे."

डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट क्यों हुआ था बैन?

दरअसल, 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल में दंगे हुए थे और इसके लिए एक हद तक डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार माना गया. दंगों में उनकी भूमिका को लेकर अमेरिका में जांच भी चल रही है. उसी दौरान वे अपने समर्थकों से ट्विटर के माध्यम से ही अधिकतर बातें किया करते थे और यही कारण रहा कि उन्हें दंगों के ठीक बाद सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया गया. तब से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अपने सोशल नेटवर्किंग ऐप ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक्टिव हैं.

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को एक ट्विटर पोल के बाद रिस्टोर किया है, जिसमें 48 प्रतिशत लोगों ने अकाउंट को दोबारा से बहाल 'नहीं' करने के लिए कहा था. मस्क फ्री स्पीच को लेकर काफी मुखर रहे हैं और उनके इस कदम को काफी लोगों ने सराहा है तो काफी लोगों का कहना है कि ट्रंप का अकाउंट रिस्टोर करना एक गलत निर्णय है.

एलन मस्क ने किए कई बदलाव

एलन मस्क ने ट्विटर में आते ही काफी कुछ बदल दिया है. बीते महीने उन्होंने 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण किया और एक के बाद एक ऐसे फैसले लिए, जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया. फिरा चाहे वो कंपनी के टॉप मैनेजमेंट को कंपनी से निकालना हो या फिर ट्विटर में बड़े स्तर पर छंटनी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भी कई तरह के बदलाव किए और आने वाले समय में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ट्विटर को लेकर मस्क बेहद गंभीर हैं और यह भी कह चुके हैं कि आने वाले दिनों में ट्विटर कई मूर्ख चीजें करेगा और जो काम करेंगी उन्हें रखा जाएगा वरना बदल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Colorado Shooting: कोलोराडो के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी पर बाइडेन बोले- 'नफरत बर्दाश्त नहीं कर सकता अमेरिका'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget