एक्सप्लोरर

'रूसी तेल खरीदना बंद करे भारत वरना...', अमेरिकी मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने फिर दी धमकी

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि उनका सबसे ज्यादा ध्यान इस समय भारत के साथ ट्रेड डील पर है. रूस से तेल खरीदने को लेकर उन्होंने एक बार फिर अपनी पुरानी बात दोहराई.

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने एक बार फिर दोहराया कि भारत को रूसी तेल की खरीद बंद करनी होगी, तभी हाई टैरिफ और ट्रेड डील पर बात हो सकती है. लुटनिक ने कहा कि वह इस समय भारत से साथ ट्रेड डील पर सबसे अधिक नजर बनाए हुए हैं.

रूस से तेल खरीदने को लेकर लुटनिक का बयान

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हॉवर्ड लुटनिक ने कहा, "भारत जब रूसी तेल खरदीना बंद कर देगा तो हम उनके साथ सभी समस्याओं का समाधान कर लेंगे."

एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना खास दोस्त बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके मंत्री भारत को धमकी दे रहे हैं. हॉवर्ड लुटनिक ने साफ संकेत दिया है कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करे नहीं तो टैरिफ और ट्रेड डील पर बात नहीं होगी.

हॉवर्ड लुटनिक रूसी तेल खरीदने को लेकर लगातार भारत पर निशाना साध रहे हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि भारत जो 50 फीसदी टैरिफ का सामना कर रहा है वह जल्द ही अमेरिकी दवाब के आगे झुक जाएगा. पिछले हफ्ते ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक या दो महीने में भारत बातचीत की टेबल पर होगा. वे माफी मांगेंगे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौता करने की कोशिश करेंगे."

पीएम मोदी को दोस्त बताने के बाद ट्रंप के मंत्री ने दिया बयान

ट्रंप ने शुक्रवार (5 सितंबर 2025) को कहा, "भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक विशेष संबंध है. इसमें चिंता की कोई बात नहीं है." उनकी टिप्पणी के कुछ घंटों बाद पीएम मोदी ने शनिवार को जवाब देते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं की सराहना करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं और उनका पूरा समर्थन करता हूं. भारत और अमेरिका के बीच एक बेहद सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है."

ये भी पढ़ें : चार्ली किर्क को मिलेगा 'प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम', ट्रंप ने किया US का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget