एक्सप्लोरर

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, जमकर की भारतीयों की तारीफ

व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने अपने कार्यकाल में शुरू की थी. हालांकि बुश ने व्यक्तिगत रूप से कभी दिलावी समारोह में भाग नहीं लिया.

वॉशिंगटन: अमेरिक के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपनी पहली दिवाली मनाते हुए देश में विज्ञान, दवाओं, कारोबार और शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय अमेरिकियों के असाधारण योगदान को सराहा.

दिवाली आयोजन में ट्रंप के साथ संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्कली हेली, ‘सेंटर्स फॉर मेडीकेयर एंड मेडिकैड सर्विसेज’ की प्रशासक सीमा वर्मा, ‘यूएस फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन’ के अध्यक्ष अजीत पई और मुख्य उप प्रेस सचिव राज शाह ने हिस्सा लिया.

ट्रंप ने ओवल कार्यालय में दिवाली मनाए जाने का वीडियो साझा करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट किया, ‘‘जब हम (दिवाली) मनाते हैं तो हमें खासतौर पर भारत के लोगों को याद करते हैं, जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का निर्माण किया है. भारत हिन्दू धर्म का घर है.’’ राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने ‘मजबूत रिश्तों’ को काफी अहमियत देते हैं.

ट्रंप ने कहा कि वह कई प्रशासनिक अधिकारियों और भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेताओं के साथ रोशनी का त्यौहार दिवाली के आयोजन शिरकत करके काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं.

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक तस्वीर के मुताबिक, राष्ट्रपति की बेटी इवांका भी जश्न में शामिल हुईं.

अपनी टिप्पणी में ट्रंप ने कहा कि भारतीय अमेरिकियों ने देश और दुनिया में असाधारण योगदान दिया है.

ट्रंप ने कहा, ‘‘आपने कला, विज्ञान, दवाओं, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है. अमेरिका खास तौर से सशस्त्र सेना में बहादुरी के साथ सेवा देने वाले भारतीय-अमेरिकियों का आभारी है.’’ उन्होंने कहा कि दिवाली हिन्दुओं का सबसे खास त्यौहार है.

व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने अपने कार्यकाल में शुरू की थी. हालांकि बुश ने व्यक्तिगत रूप से कभी दिलावी समारोह में भाग नहीं लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget