एक्सप्लोरर

ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, इन देशों को दी टैरिफ से छूट, ऑर्डर पर किए सिग्नेचर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत औद्योगिक निर्यात पर टैरिफ छूट दी जाएगी. इसमें निकेल, सोना, फार्मास्युटिकल कंपाउंड और केमिकल्स जैसे अहम सामान शामिल हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया कार्यकारी आदेश जारी किया है, जिसके तहत सोमवार (8 अगस्त, 2025) से उन व्यापारिक साझेदार देशों को टैरिफ छूट दी जाएगी, जो अमेरिका के साथ औद्योगिक निर्यात पर समझौते करेंगे. इस छूट का फायदा विशेष रूप से अहम चीजों जैसे निकेल, सोना, फार्मास्युटिकल  कंपाउंड, और केमिकल्स पर दिया जाएगा. इसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार व्यवस्था को पुनर्गठित करना, अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करना और व्यापारिक साझेदारों को अधिक सौदेबाजी के लिए प्रेरित करना है.

नए आदेश में क्या है खास?
ट्रंप प्रशासन के इस आदेश के तहत 45 से अधिक चीजों की श्रेणियां शामिल की गई हैं, जिन पर अलाइंड पाटनर्स को शून्य आयात टैरिफ मिलेगा. ये साझेदार वे देश होंगे, जो अमेरिका के साथ फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे और ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ और शुल्कों को कम करने का वादा करेंगे. यह कदम जापान, यूरोपीय संघ (EU) सहित अमेरिका के मौजूदा गठबंधन देशों के साथ किए गए समझौतों के अनुरूप भी है. ये छूट सोमवार को रात 12 बजे से लागू हो जाएगी.

किन चीजों पर मिलेगी छूट
व्हाइट हाउस के अनुसार, टैरिफ कटौती उन वस्तुओं पर लागू होगी, जो अमेरिका में उगाई, खनन या प्राकृतिक रूप से उत्पन्न नहीं की जा सकती हैं या जिनका घरेलू उत्पादन अपर्याप्त है. इन छूट वाले सामानों में प्राकृतिक ग्रेफाइट, विभिन्न प्रकार के निकेल (जो स्टेनलेस स्टील और इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरियों के लिए जरूरी हैं), फार्मास्युटिकल कंपाउंड जैसे लिडोकेन और मेडिकल डायग्नोस्टिक टेस्टींग के रियाजेंट्स शामिल हैं. इसके अलावा, सोने की अलग चीजें  पाउडर, पत्ते और बुलियन भी इन छूटों में शामिल हैं.

विशेष प्रावधान और बदलाव
इस आदेश में कुछ विशेष कृषि उत्पादों, एयरक्राफ्ट और उसके पुर्जों, तथा गैर-पेटेंटेड फार्मास्युटिकल चीजों के लिए भी छूट दी गई है. आदेश के तहत एक बार अनुरूप व्यापार समझौता होने के बाद बिना नए कार्यकारी आदेश की जरूरत के अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR), वाणिज्य विभाग और कस्टम अधिकारी स्वतंत्र रूप से इन वस्तुओं पर टैरिफ माफ कर सकेंगे. साथ ही इस नए आदेश ने कुछ पहले दी गई छूटों को रद्द भी कर दिया है, जिसमें प्लास्टिक और पॉलीसिलिकॉन (जो सोलर पैनलों के लिए जरूरी चीज है) शामिल हैं.

वर्तमान स्थिति और असर
स्विट्जरलैंड जैसी प्रमुख आपूर्ति करने वाली देश, जिन्हें अभी तक वॉशिंगटन के साथ समझौता नहीं मिला, उन पर 39% का टैरिफ लागू है. इस कदम से अमेरिका उन वस्तुओं की निर्भरता को कम करना चाहता है, जिन्हें घरेलू रूप से पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं किया जा सकता. नए आदेश के चलते वैश्विक व्यापार पर बड़ा असर पड़ेगा और अमेरिका के औद्योगिक हितों की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget