एक्सप्लोरर

ट्रंप के इस कदम ने कर दिया बड़ा इशारा, भारत के साथ रिश्ते होंगे मजबूत! जानें इसके मायने

S Jaishankar In USA: विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत बनकर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और अपने समकक्ष के साथ-साथ एनएसए से भी मुलाकात की.

India-USA Relations: डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद लोगों की नजरें इस बात पर हैं कि इनके दूसरे प्रशासन में भारत-अमेरिका के कैसे संबंध होंगे. भारत ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को लेकर फ्रंट फुट पर खेलना शुरू कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हिस्सा लिया और उनके प्रशासन के टॉप के अधिकारियों से मुलाकात की.

जयशंकर को भारत के विशेष दूत के रूप में भेजा गया क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुए. विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज से मुलाकात की और फिर विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री इवाया ताकेशी के साथ क्वाड बैठक में हिस्सा लिया. इसके तुरंत बाद जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई.

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी अहमियत

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की रणनीति में भारत का महत्व इस बात से पता चलता है कि मार्को रुबियो की पहली बहुपक्षीय बैठक क्वाड बैठक थी और सचिव रुबियो की पहली द्विपक्षीय बैठक भारत के साथ थी. इसी रिपोर्ट में टॉप के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ट्रंप प्रशासन ने क्वाड बैठक और मंत्री जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक के जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्पष्ट संदेश देते हुए भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने का फैसला किया है. 

पिछले प्रशासन के रिश्तों को बढ़ाया जाएगा आगे

ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप अपने पिछले प्रशासन के दौरान हासिल भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाएंगे. वो टेक्नोलॉजी, डिफेंस और सिक्योरिटी, ट्रेड और कॉमर्स के साथ-साथ आर्थिक संबंधों में बड़े कदम उठाने के लिए तैयार हैं. वहीं, क्वाड मीटिंग ग्रुप की तरफ से उठाए गए पिछले कदमों की समीक्षा थी. सचिव रुबियो ने अपने तीनों समकक्षों को याद दिलाया कि यह राष्ट्रपति ट्रंप ही थे, जिन्होंने 2017 में क्वाड विदेश मंत्रियों की वार्ता शुरू की थी. 

सेक्रेटरी रुबियो ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप की मंशा क्वाड पर आगे बढ़ने की है. सूत्रों की मानें तो विदेश मंत्री जयशंकर की अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ बातचीत काफी सकारात्मक रही है. दोनों ही देश आपसी हित और आपसी सुरक्षा के आधार पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 

ये भी पढ़ें: Marko Rubio: नए अमेरिकी विदेश मंत्री का पहला दिन भारत के नाम! क्वाड मीटिंग और एस जयशंकर से मुलाकात बढ़ाएगी चीन की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget