एक्सप्लोरर

चीन की धमकी, कहा- भारत में चीनी सैनिक घुस जाएं तो मच जाएगी उथल-पुथल

डोकलाम पर भारत-चीन में बढ़ती तनातनी के बीच चीन ने अब भारत में घुसने की धमकी दी है. चीन ने भूटान के डोकलाम को अपना बताया है.

बीजिंगः डोकलाम पर भारत-चीन में बढ़ती तनातनी के बीच चीन ने अब भारत में घुसने की धमकी दी है. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन की सड़क परियोजना को अपने लिए खतरा बताकर भारतीय सैनिक डोकलाम में घुस आए हैं. क्या इसी तरह चीन भी भारत में चल रहे प्रोजेक्ट को खतरा बताकर भारत की सीमा में घुस जाए. ऐसा होने से भारत में पूरी तरह से उथल-पुथल मच जाएगी. चीन ने भूटान के डोकलाम को अपना बताया है.

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ''डोकलाम सीमा पर चीनी सड़क निर्माण को भारत का अपने लिए खतरा बताना 'उसकी हास्यास्पद और शातिराना चाल है. चीन किसी भी देश या व्यक्ति को अपने क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं देगा.'

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, "भारतीय पक्ष ने चीन के सड़क निर्माण की आड़ में सीमाएं तोड़ी हैं. चीनी सड़क निर्माण पर भारत का तर्क हास्यास्पद व शातिराना है और तथ्य बिलकुल साफ हैं. अगर हम भारत के हास्यास्पद तर्क को स्वीकार करते हैं, तो इसका मतलब है कि किसी को भी अगर उसके पड़ोसी के घर पर होने वाली गतिविधि नापसंद है, तो वह पड़ोसी के घर में घुस सकता है."

चुनयिंग के मुताबिक, "क्या इसका मतलब यह है कि अगर चीन सोचता है कि भारत के सीमावर्ती इलाके में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का निर्माण उसके लिए खतरा है तो क्या वह भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है? क्या यह पूरी तरह अफरा-तफरी वाला नहीं होगा?"

भारतीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर कि भारत कभी भी हमलावर नहीं रहा और उसकी सीमा बढ़ाने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है. इस बयान पर हुआ ने जवाब दिया, "चीन शांति से प्यार करता है और शांति को दृढ़ता से कायम रखता है. लेकिन, इसके साथ ही हम अपनी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की भी रक्षा करेंगे. हम किसी देश या किसी व्यक्ति को चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं देंगे."

उन्होंने कहा कि भारत को इस संघर्ष को सुलझाने के लिए डोकलाम से अपने सैनिकों को वापस बुलाना चाहिए.

उन्होंने कहा, "हमने कई बार कहा है कि इस समस्या को निपटाने का तरीका भारतीय पक्ष का अपने सैनिकों और उपकरणों की बगैर शर्त वापसी है. इसलिए हम भारतीय पक्ष से ठोस व अपनी गलतियों को सुधारने के लिए सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget