एक्सप्लोरर

क्या एमआई-5 की लापरवाही से हुआ मैनचेस्टर धमाका? आतंकी हमले में मारे गए थे 22 लोग

22 मई 2017 को मैनचेस्टर में हुआ हमला रोका जा सकता था. ब्रिटेन की आंतरिक खुफिया और सुरक्षा एजेंसी एमआई-5 को इस बात की जानकारी थी कि हमलावर सलमान अबेदी ने धमाके से पहले सजायाफ्ता आतंकी से मिलने के लिए जेल का दौरा किया था.

लंदनः ब्रिटेन की आंतरिक खुफिया और सुरक्षा एजेंसी एमआई-5 मैनचेस्टर एरिना धमाकों की जांच को फिर से शुरू करने को लेकर गंभीर नहीं रही. सार्वजनिक जांच में देखने को मिला है कि एजेंसी आतंकवादी सलमान अबेदी के बारे में जांच उस तरह से नहीं कर सकी, जैसे की जानी चाहिए थी, जबकि उसे इस बात का भी पता था कि उसने सजायाफ्ता आतंकी से मिलने के लिए जेल का दौरा किया था.

जांच इस बात की करने की खास आवश्यकता है कि अबेदी का 22 मई 2017 को किया गया हमला, जिसमें 22 लोग मारे गए थे सैकड़ों घायल हुए थे, क्या उसे रोका जा सकता था. सार्वजनिक जांच के तीसरे दिन बुधवार को पता चला कि अबेदी के कट्टरपंथी होने के संकेत कई साल पहले से दिखने लगे थे.

एमआई-5 को 2010 में ही अबीदी के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई थी. हालांकि, अबेदी के आईएसआईएस समर्थकों के साथ संपर्क होने के बारे में जानने के बावजूद एजेंसी को नहीं लगा कि उक्त आतंकवादी से किसी तरह का कोई सुरक्षा खतरा पैदा हो सकता है.

जांच के परामर्शदाता पॉल ग्रीनी क्यू. सी. ने कहा कि वह विचार करेंगे कि क्या एमआई-5 के लिए जुलाई 2014 में अबेदी खिलाफ चल रही एक सक्रिय जांच को बंद करना उचित था. इसके साथ ही पॉल ने कहा कि इसके बारे में भी विचार किया जाएगा कि क्या एजेंसी को नई खुफिया जानकारी मिलने के बाद भी उसने फिर से जांच शुरू क्यों नहीं की.

पॉल ने कहा कि एमआई-5 को यह जानकारी थी कि अबेदी ने एक से अधिक अवसरों पर जेल में एक आतंकी अपराधी से मिलने के लिए वहां का दौरा किया था, लेकिन एमआई-5 ने इस लिहाज से फिर से जांच शुरू करने के बारे में विचार नहीं किया.

उन्होंने अब्दालराउफ अब्दुल्ला के साथ लिंक पूछताछ के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बताया. पॉल ने कहा कि अबेदी और अब्दुल्ला 2014 के बाद से नियमित तौर पर टेलीफोन के माध्यम से संपर्क में थे और उन्होंने शहादत के बारे में बातचीत की थी. अब्दुल्ला, जो अभी भी अपनी सजा काट रहा है, उसने सार्वजनिक पूछताछ से सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया है.

उल्लेखनीय है कि 22 मई 2017 को मैनचेस्टर शहर में एक पॉप कंसर्ट के बाद हुए जबरदस्त धमाके में 22 लोगों की मौत हो गई थी. यह हमला अबेदी द्वारा अंजाम दिया गया था. मारे गए लोगों में कई बच्चे भी शामिल थे. अमरीकी पॉपस्टार अरियाना ग्रांडे के कंसर्ट के बाद यह धमाका हुआ था. आईएसआईएस ने अबेदी को उनके एक सैनिक के तौर पर बताया है.

इसे भी पढ़ेंः सीमा विवाद: भारत और चीन की सेनाओं के बीच अगले हफ्ते कोर कमांडर स्तर की बातचीत की संभावना

भारत-चीन सीमा विवाद: राजनाथ सिंह ने की उच्चस्तरीय बैठक, NSA अजीत डोभाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget