एक्सप्लोरर

म्यांमार पहुंचे भारत के डिफेंस इंटेलिजेंस चीफ, ड्रोन स्ट्राइक की खबरों के बीच बड़ा कदम

भारत के डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) चीफ लेफ्टिनेंट जनरल श्रंजय प्रताप सिंह आधिकारिक दौरे पर नाएप्यीडॉ (म्यांमार की राजधानी) पहुंचे हैं, जहां सुरक्षा को लेकर कई अहम बातों पर चर्चा हुई.

नागालैंड से सटी म्यांमार सीमा में उग्रवादी कैंप पर हुई ड्रोन स्ट्राइक की खबरों के बीच, भारत के डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) चीफ लेफ्टिनेंट जनरल श्रंजय प्रताप सिंह आधिकारिक दौरे पर नाएप्यीडॉ (म्यांमार की राजधानी) पहुंचे हैं. इस दौरान डीआईए चीफ ने म्यांमार सेना के उप-प्रमुख से मुलाकात कर बॉर्डर पर शांति, स्थिरता और रूल ऑफ लॉ पर खासतौर से चर्चा की. 

खास बात ये है कि भले ही उल्फा और दूसरे उग्रवादी संगठन लगातार भारत पर ड्रोन स्ट्राइक का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन भारतीय सेना ने ऐसे किसी हमले की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. शनिवार (19 जुलाई, 2025) को भी उत्तर-पूर्वी राज्यों के उग्रवादी संगठनों ने ड्रोन स्ट्राइक में तबाह हुए अपने कैंप और कमांडरों के शवों के वीडियो जारी किए हैं. 

भारत और म्यांमार सीमा की सुरक्षा पर चर्चा

जानकारी के मुताबिक, डीआईए चीफ ने नाएप्यीडॉ में म्यांमार की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के वाइस चेयरमैन और डिप्टी कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सोए विन से मुलाकात की. चर्चा का मुख्य उद्देश्य भारत और म्यांमार सीमा की सुरक्षा से जुड़ा था, क्योंकि पिछले कुछ सालों में उल्फा (आई), एनएससीएन (आई) और पीएलए जैसे उग्रवादी संगठनों ने भारत से सटे म्यांमार सीमा क्षेत्र में अपने कैंप बना लिए हैं.

ऐसे में नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की संभावना बनी रहती है. म्यांमार में जुंटा (मिलिट्री) शासन की पकड़ लगातार ढीली पड़ रही है. ऐसे में अराकन, सान और सायांग जैसे प्रांतों में विद्रोहियों का बोलबाला है. जुंटा का शासन राजधानी नाएप्यीडॉ के आसपास तक सिमट कर रह गया है. ऐसे में निकट भविष्य में भारत-विरोधी उग्रवादी संगठनों के उत्तर-पूर्व राज्यों में सक्रिय होने की आशंका बनी रहती है. 

म्यांमार भूकंप बचाव कार्य में भारत की भूमिका पर भी चर्चा

ले.जनरल सिंह ने म्यांमार के डिप्टी कमांडिंग इन चीफ से, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने और मित्रवर संबंध मजबूत करने पर जोर दिया. साथ ही हाल ही में म्यांमार में आए भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्यों में भारत की भूमिका पर भी चर्चा हुई. 

डीआईए चीफ ने मुलाकात के दौरान म्यांमार में मल्टी पार्टी लोकतांत्रिक चुनाव को लेकर भी चर्चा की. साल 2021 में सेना ने म्यांमार की चुनी हुई सरकार का तख्तापलट कर जुंटा (मिलिट्री) शासन स्थापित कर लिया था. 

ऑपरेशनल व सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा

इस बीच भारतीय सेना की पूर्वी कमान (कोलकाता) के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आर सी तिवारी ने दीमापुर (नागालैंड) स्थित स्पियर कोर के मुख्यालय का दौरा किया. स्पियर कोर (3 कोर) की जिम्मेदारी म्यांमार से सटे इलाकों की है. लेफ्टिनेंट जनरल तिवारी ने दौरे के दौरान ऑपरेशनल व सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की. 

आर्मी कमांडर ने युद्ध क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किए गए नए पीढ़ी के सैन्य उपकरणों का जायजा भी लिया. 13 जुलाई को जिस ड्रोन स्ट्राइक को लेकर उत्तर-पूर्व के उग्रवादी संगठन आरोप लगा रहे हैं, वो भी नागालैंड से सटे म्यांमार के क्षेत्र में ही हुई थी. ले.जनरल तिवारी ने सैनिकों की सैन्य क्षमता, समर्पण, उच्च मनोबल और उभरती चुनौतियों का निपुणता से सामना करने के लिए फॉर्मेशन की सराहना की.

ये भी पढ़ें:- नाइजर में आतंकवादी हमला, दो भारतीयों की मौत, एक को किया अगवा

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget