एक्सप्लोरर

Delta variant: वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को भी संक्रमित कर रहा डेल्टा वेरिएंट, एक्सपर्ट्स ने किया दावा

दुनिया में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को भी संक्रमित कर रहा है. 

दुनिया में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी देखी जा रही है. हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना बनी हुई है. इसी बीच कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. इन मामलों के तेजी से बढ़ने से चिंता काफी बढ़ गई है. माना जा रहा था कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है, वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. लेकिन अब ऐसे तथ्य निकलकर सामने आए हैं, जो निश्चित रूप से चौंकाने वाले हैं. कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को भी संक्रमित कर रहा है. 

हाल ही में दुनिया के 10 प्रमुख कोविड 19 विशेषज्ञों ने एक इंटरव्यू में कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन सुरक्षा काफी मजबूत है और जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें इस समय ज्यादा खतरा बना हुआ है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, भारत में डेल्टा वेरिएंट कोरोना वायरस के दूसरे वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक है. यह आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर हो जाता है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वेरिएंट की तुलना में यह ज्यादा तेजी के साथ पूरी तरह से वैक्सीन लगाए गए लोगों को संक्रमित कर सकता है. 

जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्यापक टीकाकरण अभियानों वाले देशों में मास्क, सामाजिक दूरी और अन्य उपायों की फिर से आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि जब तक डेल्टा वेरिएंट ट्रांसमिशन पर अधिक डेटा नहीं आ जाता तब तक कोविड के नियमों का पालन किया जाना बेहद जरूरी है. वहीं, माइक्रोबायोलॉजिस्ट शेरोन पेकॉक ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट कोरोना वायरस का अभी तक का सबसे तेज वेरिएंट है. शेरान के मुताबिक, वायरस लगातार अपने में परिवर्तन करता रहता है और नए नए रूप में सामने आता है. इसका नया रूप कभी कभी असली रूप से ज्यादा खतरनाक होता है.

ये भी पढ़ें :-

ज्यादा खाने के बाद होता है पेट का भारीपन, तो समस्या से निजात के ये हैं प्रभावी उपाय

क्या हाई ब्लड शुगर लेवल से पीड़ितों को कोविड-19 वैक्सीन लगवानी चाहिए? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget