एक्सप्लोरर

Covid New Variant: खत्म नहीं हुई कोरोना की 'आफत', सामने आया खतरनाक नया वेरिएंट!

New Covid Variant: कोविड वायरस का नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है. इसके ज्यादातर मामले एशिया में सामने आए हैं, मगर ब्रिटेन में भी केस बढ़ रहे हैं.

Covid Variant EG.5.1: दुनिया के ऊपर से अभी कोविड का साया खत्म नहीं हुआ है. 2020 में शुरू हुई ये महामारी लगभग तीन साल बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. कोविड वायरस के अलग-अलग वेरिएंट दुनियाभर में सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में ब्रिटेन में एक नए कोविड वेरिएंट के फैलने की जानकारी सामने आई है. यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) ने इसकी जानकारी दी है. 

UKHSA की मानें तो ब्रिटेन में सामने आ रहे हर सात में से एक केस इस वेरिएंट से जुड़ा हुआ है. वैज्ञानिकों ने नए वेरिएंट को EG.5.1 नाम दिया है. EG.5.1 वेरिएंट कोविड के ओमिक्रोन वेरिएंट से निकला है. UKHSA का कहना है कि नए वेरिएंट के ज्यादातर मामले एशिया में देखने को मिले हैं. ब्रिटेन में 31 जुलाई को EG.5.1 को नए वेरिएंट के तौर पर दर्ज किया गया.

ब्रिटेन में नए वेरिएंट से बढ़े केस

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 जुलाई से शुरू हुए हफ्ते में पहले 9 में से हर एक केस EG.5.1 वेरिएंट से जुड़ा था. नए डाटा से पता चलता है कि ब्रिटेन के कुल नए कोविड केस में इसकी हिस्सेदारी 14.6% है. ये ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा दूसरा सबसे खतरनाक वेरिएंट बना है. नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है और इस वजह से ही कोविड केसों में इजाफा हो रहा है. 

हालात पर नजर बनाए हुए हैं अधिकारी

ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा है कि वे हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं. UKHSA में इम्युनाइजेशन की प्रमुख डॉ मैरी रामसे ने कहा, 'हमने हर उम्र के लोगों में खासतौर पर बुजुर्मों के बीच अस्पताल में एडमिट होने के मामले बढ़ते हुए देखे हैं.' उन्होंने कहा, 'फिलहाल अस्पताल में एडमिट होने की दर बहुत कम है और ICU में ज्यादा लोग एडमिट नहीं हैं. हम हालात पर करीबी नजर रख रहे हैं.'

WHO की नए वेरिएंट पर नजर

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का कहना है कि उसने EG.5.1 वेरिएंट पर पिछले दो हफ्तों से नजर रखना शुरू किया है. WHO के डायरेक्टर टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा कि भले ही लोग वैक्सीन की वजह से सुरक्षित हैं, लेकिन इसका कतई ये मतलब नहीं है कि कोई भी देश ढिलाई बरते. सभी सरकारों से गुजारिश की जाती है कि वे अभी कोविड-19 को लेकर बनाए गए सिस्टम को खत्म नहीं करें. 

यह भी पढ़ें: चीन का ही जैविक हथियार था 'कोरोना', वुहान के रिसर्चर का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
Pakistan Ishaq Dar: पाक विदेश मंत्री इशाक डार के पोते ने की घिनौनी हरकत! 2 विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला
पाक विदेश मंत्री इशाक डार के पोते ने की घिनौनी हरकत! 2 विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला
खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिस आयत को पढ़ा उस पर क्यों हो रहा विवाद?
खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिस आयत को पढ़ा उस पर क्यों हो रहा विवाद?
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget