एक्सप्लोरर

Covid-19 vaccine: जॉनसन एंड जॉनसन का अगला कदम, बच्चों पर वैक्सीन ट्रायल का बनाया प्लान

कोविड-19 वैक्सीन की सिंगल डोज मंजूरी के बाद जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने अगले कदम का एलान किया है. उसका कहना है कि सुरक्षा की जांच के लिए वैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल किया जाएगा. उसके अलावा, अलग से भी मानव परीक्षण करने का इरादा है.

जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोविड-19 वैक्सीन को अमेरिका में मंजूरी के बाद अब कंपनी ने बड़ा एलान किया है. उसने शिशुओं से लेकर 18 साल की उम्र तक के बच्चों पर वैक्सीन का मानव परीक्षण करने का इरादा जाहिर किया है. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कंपनी ने अमेरिकी सरकार को बताया है कि वैक्सीन का मानव परीक्षण प्रेगनेन्ट महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम वाले लोगों पर भी किया जाएगा.

जॉनसन एंड जॉनसन का कोविड-19 वैक्सीन के हवाले से बड़ा कदम

जॉनसन एंड जॉनसन की इकाई जानसीन बायोटेक वैक्सीन का निर्माण कर रही है. उसके एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि कंपनी ने बच्चों पर मानव परीक्षण को विस्तार देने का मंसूबा बनाया है. ये पहली बार है जब किसी कंपनी ने शिशुओं पर किसी वैक्सीन के मानव परीक्षण करने का एलान किया है. मानव परीक्षण शुरू करने से पहले जॉनसन एंड जॉनसन सुरक्षा और इम्यून रिस्पॉन्स का विश्लेषण करेगी.

फाइजर और मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन अभी व्यस्कों को लगाई जा रही है. उनका इरादा धीरे-धीरे छोटे उम्र वाले लोगों पर परीक्षण करने का है. अभी उनकी वैक्सीन का 12 साल के बच्चों पर परीक्षण किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी के आखिर में जॉनसन एंड जॉनसन ने अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को बताया कि कंपनी शिशु से लेकर 18 साल की उम्र के बच्चों में वैक्सीन की सुरक्षा और इम्यूनिटी रिस्पॉन्स को जानने के लिए परीक्षण की इच्छा रखती है.

शिशुओं से लेकर 18 साल की उम्र के बच्चों पर करेगी मानव परीक्षण

उसके अलावा, उसने ये भी कहा था कि एक अलग मानव परीक्षण प्रेगनेन्ट महिलाओं और उनके शिशुओं, एक अलग परीक्षण कमजोर इम्यूनिटी वाले ग्रुप पर भी करने की योजना बनाई जा रही है. वर्तमान में इस्तेमाल की जा रही कोविड-19 की वैक्सीन के विपरीत, जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन पुरानी तकनीक पर आधारित है.

उसने निष्क्रिय एडीनोवायरस पर भरोसा जताया है जो सामान्य जुकाम का कारण बनता है. उसमें ऐसा बदलाव किया गया है जो कोशिकाओं को कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन की नकल बनाने की हिदायत देता है, जिससे एंटी बॉडीज बनती है. कोरोना वायरस को स्पाइक प्रोटीन की जरूरत कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए होती है, ताकि एंटीबॉडीज कोविड-19 को संक्रमण शुरू होने से पहले रोक सके.

फ्रुक्टोज से भरपूर डाइट इम्यून सिस्टम को कर सकती है डैमेज, शुगर के अन्य साइड-इफेक्ट्स को भी जानें

डाइट में प्रोबायोटिक्स को शामिल करने पर होता है स्वस्थ बैक्टीरिया का विकास, दही रखती है आपकी आंत को हेल्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Xप्लेन: पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद
पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget