एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: सिंगापुर में आज से एक महीने के लिए लॉकडाउन शुरू, जापान में लागू हो सकती है इमरजेंसी

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसेन लूंग ने कहा कि अगले एक महीने तक लॉकडाउन रहेगा.कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए आज सरकार जापान में इमरजेंसी का ऐलान कर सकती है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की महामारी दुनिया में विकराल रूप ले चुकी है. साढ़े 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आने के बाद भी यह कई देशों में तेजी से फैल रहा है. दुनिया में अबतक कोरोना वायरस से 74 हजार 697 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना के कहर को देखते हुए सिंगापुर में आज से एक महीने के लिए लॉकडाउन शुरू हो गया है. वहीं, जापान में 6 महीने के लिए इमरजेंसी लागू हो सकती है.

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसेन लूंग ने कहा कि अगले एक महीने तक लॉकडाउन रहेगा. यानी आज से सिंगापुर के ज्यादातर मार्केट प्लेस बंद रहेंगे. इसके एक दिन बाद से सभी स्कूलों में होम बेस्ड एजुकेशन शुरू होगा. सिंगापुर की सरकार कोरनावायरस के सर्कल को तोड़ना चाहती है.

Coronavirus: दुनियाभर में साढ़े 13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, 74 हजार की मौत, अमेरिका में कहर बरकरार

सिंगापुर में अगले एक महीने के लिए मुख्य इकोनॉमिक सेक्टर और जरूरी सुविधाओं जैसे ग्रॉसरी शॉप, सुपरमार्केट्स, बैंकिंग, ट्रांसपोर्ट, क्लीनिक और अस्पतालों को छोड़कर सब बंद रहेगा. इसके अलावा सभी दूसरे ऑफिस बंद रहेंगे. सिंगापुर में अबतक कोरोना वायरस के 1309 मामले सामने आए है जिनमें से 6 लोगो की मौत हो गई है.

जापान में 6 महीने के लिए लागू हो सकती है इमरजेंसी

इस महामारी का असर अब जापान में भी दिखना शुरू हो गया है. देश में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए आज सरकार जापान में इमरजेंसी का ऐलान कर सकती है. प्रधानमंत्री शिंजो आबे आज राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे. जापानी ब्रॉडकास्ट TBS के हवाले से लिखा है कि जापान सरकार देश में 6 महीने के लिए इमरजेंसी लगाने पर विचार कर रही है, ताकि लोग अपने घरों में रहें.

जापान में टोक्यो, ओसाका समेत अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस का असर ज्यादा दिखा है. वर्ल्ड-ओ-मीटर केआंकड़ों के अनुसार, जापान में अब तक 3654 से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि 85 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget