एक्सप्लोरर

Coronavirus: दुनियाभर में 74 हजार की मौत, अमेरिका में कहर बरकरार, जानें- इटली, स्पेन और फ्रांस में कितनी मौतें हुईं

अमेरिका के बाद स्पेन, इटली और जर्मनी में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं.ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित हुए लोगों में से अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

नई दिल्ली: चीन के वुहान शहर से दुनिया के अन्य देशों में फैला जानलेवा कोरोना वायरस लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है. साढ़े 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आने के बाद भी यह कई देशों में तेजी से फैल रहा है. दुनिया में अबतक कोरोना वायरस से 74 हजार 697 लोगों की मौत हो गई है. विश्वभर में सबसे अधिक संक्रमित मरीज़ अमरीका में है. अमेरिका में अबतक 10 हजार 871 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि इटली में अब संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिल रही है. जानें दुनियाभर की अपडेट.

अमेरिका में बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

अमेरिका के सर्जन जनरल ने कोरोना महामारी को द्वितीय विश्वयुद्ध में हुए पर्ल हार्बर हमले की तरह बताया है. उन्होंने कहा है कि इस हफ्ते अमेरिका में कोरोना से मौतों की संख्या और बढ़ सकती है. ऐसे में देश दूसरे पर्ल हार्बर हमले जैसी स्थिति के लिए तैयार रहे.  अमेरिका के बाद स्पेन, इटली और जर्मनी में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3 लाख 67 हजार हो गई है, जिनमें से 10871 लोगों की मौत हुई है.

इटली में रोजाना मौतों के मामले घटे

इटली में कोरोना वायरस से सोमवार को 636 लोगों की मौत हुई. 27 मार्च को देश में एक दिन में सबसे अधिक 969 मौतें हुई थीं. तब से नौ दिनों में से पांच दिनों में मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली है. देश में कोरोनावायरस महामारी के चलते पहली मौत 20 फरवरी को हुई थी. हालांकि, अभी भी कोविड-19 का प्रकोप जारी है और किसी भी अन्य देश की तुलना में इटली में मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 16,523 है, जो सबसे ज्यादा है. देश में महामारी से संक्रमित कुल लोगों की संख्या 1 लाख 32 हजार 547 है.

स्पेन में 13,341 लोगों की मौत

स्पेन में अबतक कोरोना वायरस के कुल 136,676 मामले सामने आए है जिनमें से 13,341 लोगों की मौत हो गई है.

ब्रिटेन में मरने वालों का आंकड़ा 5000 के पार

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित हुए लोगों में से अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़े में इस बीमारी से 439 और लोगों की मौत की बात कही गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, “पांच अप्रैल को शाम पांच बजे तक ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीजों में से 5,373 लोगों की मौत हो चुकी है.”

कोरोना वायरस से संक्रमित बोरिस जॉनसन आईसीयू में भर्ती

कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया. जॉनसन (55) को लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया. इसके बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने अस्थायी तौर पर कार्यभार संभाल लिया है.

फ्रांस में 9000 लोगों की मौत

फ्रांस ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में अस्पतालों में कोरोना वायरस के कारण 833 और लोगों की मौत हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद किसी एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या है. फ्रांस में कोरोना वायरस महामारी में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 8,911 तक पहुंच गई है.

जर्मनी में 90 हजार से अधिक मामले

जर्मनी में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91,714 हो गई है. वहीं महामारी से अब तक (0.00 स्थानीय समयानुसार) मरने वालों की संख्या 1,342 हो गई है. देश की डिजीज कंट्रोल अथॉरिटी आरकेआई ने इस बात की जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा कि पहले दिन के मुकाबले में देश में 5,936 मामले अधिक देखने को मिले.

जापान में 6 महीने के लिए लागू हो सकती है इमरजेंसी

अब जापान में भी कोरोना वायरस का असर दिखना शुरू हो गया है. देश में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सरकार जापान में इमरजेंसी का ऐलान कर सकती है. प्रधानमंत्री शिंजो आबे आज राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे. जापानी ब्रॉडकास्ट TBS के हवाले से लिखा है कि जापान सरकार देश में 6 महीने के लिए इमरजेंसी लगाने पर विचार कर रही है, ताकि लोग अपने घरों में रहें. जापान में टोक्यो, ओसाका समेत अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस का असर ज्यादा दिखा है. वर्ल्ड-ओ-मीटर केआंकड़ों के अनुसार, जापान में अब तक 3654 से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि 85 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

सिंगापुर में आज से एक महीने के लिए लॉकडाउन शुरू

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसेन लूंग ने कहा कि अगले एक महीने तक लॉकडाउन रहेगा. यानी आज से सिंगापुर के ज्यादातर मार्केट प्लेस बंद रहेंगे. इसके एक दिन बाद से सभी स्कूलों में होम बेस्ड एजुकेशन शुरू होगा. सिंगापुर की सरकार कोरनावायरस के सर्कल को तोड़ना चाहती है. सिंगापुर में अगले एक महीने के लिए मुख्य इकोनॉमिक सेक्टर और जरूरी सुविधाओं जैसे ग्रॉसरी शॉप, सुपरमार्केट्स, बैंकिंग, ट्रांसपोर्ट, क्लीनिक और अस्पतालों को छोड़कर सब बंद रहेगा. सिंगापुर में अबतक कोरोना वायरस के 1309 मामले सामने आए है जिनमें से 6 लोगो की मौत हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन

वीडियोज

विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget