एक्सप्लोरर

Coronavirus: संक्रमण की रोकथाम के लिए इजराइल ने एक बार फिर लगाया राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एक बार फिर इजराइल ने लॉकडाउन लगाया है.इजराइल दुनिया का पहला मुल्क बन गया जहां दोबारा सख्त पाबंदी लागू की गई है.

इजराइल के प्रधानमंत्री ने दूसरा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया है. उन्होंने कैबिनेट के फैसले को टीवी कांफ्रेंस कर बताया. तीन सप्ताह तक लागू लॉकडाउन 9 अक्टूबर को खत्म होगा. इस तरह इजराइल दूसरी बार सख्त पाबंदी लागू करनेवाला पहला मुल्क हो गया.

इजराइल में दूसरी बार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "मैं जानता हूं हम सभी के लिए इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. ये छुट्टियों के दिन नहीं हैं जिसके हम आदी रहे हैं. हम अपने परिवार के साथ उत्सव मनाने की स्थिति में नहीं होंगे." उन्होंने आगे बताया कि अगर सभी लोग नियमों का पालन करते रहें तो उन्हें विश्वास है कि कोरोना वायरस को मात दिया जा सकेगा. उन्होंने वैक्सीन और तेजी से की जा रही टेस्टिंग प्रक्रिया पर भी अपने टेलीविजन संबोधन में लोगों का ध्यान खींचा.

सख्त पाबंदी लागू करनेवाला बना पहला मुल्क

इस बीच इजराइली सरकार में शामिल एक मंत्री ने कैबिनेट के फैसले का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया है. हालांकि शुरुआती स्तर पर संक्रमण की रोकथाम के लिए इजराइल की काफी सराहना हुई थी. मगर बढ़ते मामलों के चलते  प्रधानमंत्री और सरकार के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. आरोप है कि सरकार ने महामारी की रोकथाम के लिए ठीक से उपाय नहीं किए. रविवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग करते हुए रैली निकाली.

उन्होंने एयरपोर्ट जानेवाले नेतन्याहू के रास्ते को घेर लिया. नेतन्याहू को अमेरिका बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के साथ समझौता करने के लिए जाना था. आपको बता दें कि इजराइल में कोरोना वायरस प्रकोप के मामलों में एक बार फिर से बढ़त देखी जा रही है. यहां संक्रमण के मामले डेढ़ लाख से ज्यादा हो चुके हैं. फिलहाल लॉकडाउन के कारण अहम यहूदी त्यहोरों को नहीं मनाया जा सकेगा.

अब्राहम लिंकन के बाल के गुच्छे 81 हजार डॉलर में हुए नीलाम, टेलीग्राम के लिए भी जमकर लगी बोली

अमेरिका में जंगल में लगी आग से अब तक 35 लोगों की मौत, 50 के करीब लापता

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget