एक्सप्लोरर

अमेरिका में कोरोना की पहली वैक्सीन 11 दिसंबर तक आने की संभावना, अप्रूवल मिलने का इंतजार

अमेरिका में कोरोना वैक्सीन पर सरकार के प्रयासों के प्रमुख ने कहा कि उम्मीद है कि देश में पहला वैक्सीन 11 दिसंबर तक उपलब्ध हो जाए.

न्यूयॉर्क: दुनियाभर के देश कोरोना की वैक्सीन तैयार करने में दिनरात जुटे हैं. कुछ देश इस दिशा में आगे हैं. इस बीच अमेरिका में कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन अगले महीने में दूसरे सप्ताह में आ सकती है. कोविड-19 को लेकर वैक्सीन विकसित करने वाले सरकार के प्रयास के प्रमुख मोन्सेफ़ सलौई ने कहा कि अमेरिका के लोग 11 दिसंबर तक जल्द से जल्द कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन प्राप्त कर सकते हैं.

बता दें कि कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर ने शुक्रवार को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को एक आवेदन सौंपा था और उसमें वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजजात मांग थी. एफडीए वैक्सीन सलाहकार समिति 10 दिसंबर को मिलने वाली है.

सीएनन से बातचीत में सलौई ने कहा कि अगर इस बैठक में इजाजत मिल जाती है तो वैक्सीन अगले दिन उपलब्ध हो सकता है. उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि अप्रूवल मिलने के 24 घंटे के भीतर वैक्सीन को उन जगहों पर पहुंचना है जहां पर टीकाकरण का काम होगा. इसलिए मुझे उम्मीद है कि 11 या 12 दिसंबर तक ऐसा हो सकता है.”

बता दें कि इससे पहले खबरें थीं कि अमेरिका में साल के अंत तक कोविड-19 के टीके की चार करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी. व्हाइट हाउस वाशिंगटन, ट्रम्प प्रशासन पूरे देश में कोविड-19 का टीका वितरित करने की योजना के साथ तैयार है और उसे अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन से इसके आवश्यक आपतकालीन इस्तेमाल का अधिकार मिलने का इंतजार है. व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसके बारे में जानकारी दी थी.

भारत में कोरोना वायरस और वैक्सीन की स्थिति

भारत में फिलहाल पांच वैक्सीन तैयार होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इनमें से चार परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण में हैं जबकि एक पहले या दूसरे चरण में है. पिछले 24 घंटे में भारत में पिछले 24 घंटे में 45 हजार 209 नए संक्रमित मरीज आए हैं और पांच सौ लोगों की मौत हुई है. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में पांचवे नंबर पर है.

अमेरिका की राजनीति में भारतीयों का दबदबा कायम, माला अडिगा बनीं जो बाइडेन की पत्नी की सलाहकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget