एक्सप्लोरर

Coronavirus: न लॉकडाउन, न कोई पाबंदी, कोरोना के खौफ से बेफिक्र है यूरोप का ये देश

दुनिया में कोरोना की महामारी के बीच यूरोप का एक ऐसा देश है जो बिल्कुल बेफिक्र है.यहां की सरहदों पर लॉकडाउन नहीं है और जिंदगी भी सामान्य दिनों की तरह चल रही है.

कोरोना की महामारी दुनिया के ज्यादातर देशों में फैल गई है. लोगों के साथ सरकारें भी इससे उपजे हालात के कारण त्राहिमाम कर रही हैं. अमेरिका, इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन समेत यूरोप के कई विकसित देशों में लॉकडाउन की स्थिति है. इस बीच यूरोप का ही एक ऐसा मुल्क है जो कोरोना वायरस के कारण परेशान नहीं है.

एक ऐसा देश जो कोरोना से है बेफिक्र

कोरोना वायरस के खौफ के बीच बेलारूस में लोगों की दिनचर्या सामान्य दिनों की तरह चल रही है. सरकार अपने नागरिकों को इससे नहीं घबराने की नसीहत दे रही है. लोग अपने कामों पर रोजाना की तरह जा रहे हैं. कोरोना वायरस के डर से यहां होने वाली फुटबॉल चैंपियनशिप कैंसिल नहीं की गई. मनोरंजन के साधन भी सामान्य दिनों की तरह खुले हुए हैं. सिनेमाघर थिएटर और सार्वजनिक कार्यक्रम पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है.

अफवाह फैलानेवालों को पकड़ने का निर्देश

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लूकाशेन्को का मानना है कि फिलहाल कोरोना से निबटने के लिए ऐहतियाती कदम उठाने की जरूरत नहीं है. हालांकि विदेशों से यहां आने वाले सभी लोगों के कोरोना वायरस टेस्ट कराए जा रहे हैं. कोरोना वायरस से उपजे मानसिक तनाव को राष्ट्रपति बेहद सहज लेते हैं. उनका मानना है कि मानसिक तनाव कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक है. उन्होंने देश की खुफिया एजेंसी को अफवाह और दहशत फैलाने वालों को पकड़ने का फरमान जारी किया है. राजधानी मिंस्क में चीन के राजदूत से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि घटनाएं तो होती रहती हैं मगर लोगों में दहशत के फैलने रोका जाना चाहिए. हालांकि ऐसा भी नहीं है कि दुनिया में हलचल मचा देनेवाली घटनाओं से यहां के नागरिक अंजान हैं.

 दिल्ली: रैन बसेरे में जाने से डर रहे हैं कुछ प्रवासी, सरकार को विश्वास दिलाने की है जरूरत

कोरोना वायरस: एबीपी न्यूज़ का खुलासा, हरियाणा में क्वॉरन्टीन नियम तोड़ रहे हैं आईएएस ऑफिसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, अमेरिका का नए अटैक से इनकार, ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात?
ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, ट्रंप का नए अटैक से इनकार, नेतन्याहू से फोन पर की बात
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget