एक्सप्लोरर

Charles Sobhraj: जिस पुलिस ऑफिसर ने 'बिकनी किलर' को पकड़ा, शोभराज की रिहाई पर वो क्यों है खुश

Bikini Killer Charles Sobhraj: नेपाल में चार्ल्स शोभराज ने 1976 में दो पर्यटकों ब्रोंजिच और उनके कनाडाई दोस्त लॉरेंट कैरीअर की हत्या कर दी थी.

Bikini Killer Charles Sobhraj: 2003 में 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले नेपाली पुलिस अधिकारी गणेश केसी ने कुख्यात अपराधी की रिहाई पर खुशी जताई है. गणेश केसी ने कहा कि एक अमेरिकी महिला पर्यटक की अधजली लाश को नदी में तैरते देखना उनके बचपन की सबसे दर्दनाक यादों में से है. इस घटना ने ही मुझे जासूस बनने की प्रेरणा दी. 2003 में जब चार्ल्स शोभराज को गणेश केसी ने काठमांडू के एक कसीनो से गिरफ्तार किया था, तब उनकी उम्र 40 साल थी. उस समय गणेश नेपाल पुलिस में उप-पुलिस अधीक्षक थे. 

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (21 दिसंबर) को हत्या के आरोप में करीब दो दशक से काठमांडू की जेल में बंद फ्रेंच नागरिक 78 वर्षीय शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया था. इस फैसले पर गणेश ने कहा कि मैं मुश्किल से 12 साल का था और चार्ल्स शोभराज ने एक अमेरिकी पर्यटक कोनी जो ब्रोंजिच की हत्या कर दी थी. मुझे याद है, तब लोगों का हुजूम शव देखने के लिए काठमांडू की मनहारा नदी के पास इकट्ठा हो गया था.

चार्ल्स शोभराज ने 1976 में दो पर्यटकों ब्रोंजिच और उनके कनाडाई दोस्त लॉरेंट कैरीअर की हत्या कर दी थी. इन हत्याओं के 27 साल बाद गणेश को सीरियल किलर को पकड़ने का काम सौंपा गया था. गणेश ने शोभराज की सनसनीखेज गिरफ्तारी से जुड़ी घटनाओं के बारे में सिलसिलेवार तरीके से कई खुलासे किए. 

शोभराज को पकड़ने का कैसे हाथ लगा सुराग?

गणेस केसी ने कहा कि शोभराज एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के बहाने काठमांडू आया था. उसे दरबारमार्ग में रॉयल कैसीनो के पास देखा गया और द हिमालयन टाइम्स अखबार ने उसकी तस्वीर छापी थी. इस तस्वीर के तौर पर ही पुलिस के हाथ एक सुराग लगा. जिसके बाद काठमांडू पुलिस ने शोभराज की तलाश शुरू की. 

होटल में सिग्नेचर करना पड़ा भारी

गणेश केसी ने कहा कि हमारे पास चार्ल्स शोभराज को दोहरे हत्याकांड में आरोपी ठहराने के कोई ठोस सबूत नहीं थे. यही वजह रही कि पहले पुलिस ने उसे आव्रजन कानून का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया. इसके बाद धीरे-धीरे सबूत इकट्ठा होने के बाद उस पर हत्या का मामला भी दर्ज किया गया. दोहरे हत्याकांड के मामले में शोभराज के खिलाफ होटल में एंट्री के लिए किया गया उसका सिग्नेचरएक अहम सबूत बना. पूर्व पुलिस अधिकारी गणेश ने कहा कि हमें हत्याओं के मामले में करीब तीन दशक बाद शोभराज को गिरफ्तार करने पर गर्व है. 

शोभराज के खिलाफ दो जगहों पर दर्ज थे हत्या के मामले

शोभराज के खिलाफ दो मामले दर्ज थे - एक काठमांडू जिला अदालत में और दूसरा भक्तपुर जिला अदालत में. दरअसल, उसने दो अलग-अलग जगहों पर पर्यटकों की हत्या की थी. हालांकि, शोभराज ने पर्यटकों की हत्या करने के आरोपों से इनकार किया था. उसके वकीलों ने कहा कि शोभराज के खिलाफ आरोप केवल 'पुलिस ऐसा सोचती है' वाली धारणा पर आधारित थे. गणेश केसी ने कहा कि हमने शोभराज को गिरफ्तार करने के बाद दोहरे हत्याकांड में सबूत जुटाने शुरू किए. जांच में सामने आया कि शोभराज ने पर्यटकों की हत्या उनकी ज्वैलरी पाने के लिए की थी. 

शोभराज की रिहाई पर क्यों खुश हैं गणेश?

नेपाल पुलिस से रिटायर हो चुके गणेश केसी करीब दो दशक बीत जाने के बाद शोभराज की रिहाई पर खुशी जताते हैं. उन्होंने कहा कि उसे एक वरिष्ठ नागरिक होने की वजह से उसकी रिहाई होना एक बड़ी बात है. ये बताता है कि हम वरिष्ठ नागरिकों के लिए किस कदर संवेदनशील हैं और यह मानवाधिकारों के लिए हमारे समर्पण को भी दर्शाता है.

2003 से पहले कभी नहीं पकड़ा गया था शोभराज

2003 से पहले चार्ल्स शोभराज को किसी भी हत्या के मामले में आरोपी नहीं बनाया गया था. नेपाल पुलिस ने पर्यटकों के दोहरे हत्याकांड को गंभीरता से लिया और उसे आरोपी बनाया. गणेश का मानना है कि शोभराज ने 70 के दशक में 15 से 20 लोगों की हत्याओं को अंजाम दिया था. शोभराज ने जिन लोगों की हत्याएं की थीं, उनमें से दो लोग सिर्फ बिकनी पहने हुए मिली थीं. वो खासतौर से पश्चिमी देशों के नागरिकों को निशाना बनाता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget