एक्सप्लोरर

Columbia Small Plane Crashes: कोलंबिया के रिहायशी इलाके में इमारत से टकराया छोटा विमान, 8 लोगों की मौत

8 Killed in Plane Crashes: विमान जिस घर से टकराया उसकी ऊपरी मंजिल लगभग नष्ट हो गई. यह विमान दो इंजन वाला पाइपर था जो मेडेलिन से चोको में पिजारो नगरपालिका की ओर जा रहा था.

Plane Crashes In Colombia: कोलंबिया के बोगोटा में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ. वहां आठ लोगों को ले जा रहा एक छोटा विमान कोलंबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेडेलिन के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई. विमान ने सुबह के वक्त ओलाया हेरेरा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. हादसे का शिकार होने से पहले पायलट ने इंजन में खराबी की सूचना भी दी थी, लेकिन वह हादसे को टाल नहीं पाया.

हादसे के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ट्विटर पर बताया कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है उसमें कुल आठ लोग (6 यात्री और 2 चालक दल) सवार थे. इन सभी की इस हादसे में मौत हुई है, जबकि जिस मकान में यह टकराया उसके अंदर रहने वाले किसी भी शख्स के घायल होने या मारे जाने की सूचना नहीं मिली है.

मेयर ने ट्वीट कर बताया पूरा सच 

मेयर डेनियल क्विन्टेरो ने पहले ट्विटर पर लिखा, ‘बेलेन रोसेल्स सेक्टर में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है. यह विमान दो इंजन वाला पाइपर था जो मेडेलिन से चोको में पिजारो नगरपालिका की ओर जा रहा था. मेडेलिन में दो में से एक विमान ने उड़ान भरने पर इंजन की विफलता का संकेत दिया लेकिन ओलाया हेरेरा हवाई अड्डे पर लौटने का प्रबंध नहीं हो सका.’

तस्वीर में दिखी हादसे की भयावहता

आपातकालीन सेवाओं की ओर से साझा की गई तस्वीरों के अनुसार, विमान जिस घर से टकराया उसकी ऊपरी मंजिल लगभग नष्ट हो गई. फोटो में बिखरी हुई टाइल्स और टूटी हुई ईंट की दीवारों के बीच दमकल कर्मी आग बुझाने का काम करते दिख रहे थे.

इस शहर में पहले भी हुआ है विमान हादसा

बता दें कि मेडेलिन एंडीज पहाड़ों से घिरी एक संकरी घाटी में स्थित है. 2016 में, ब्राजील की चैपेकोएंस फुटबॉल टीम को ले जाने वाला एक विमान ईंधन की कमी की वजह से इसी शहर के पास पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 16 खिलाड़ियों सहित 77 लोगों में से 71 की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें

Pak Army Chief: पाक आर्मी चीफ की पत्नी की संपत्ति में चौंकाने वाली बढ़ोतरी, मात्र 6 साल में हो गईं शून्य से 2 अरब की मालकिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget