एक्सप्लोरर

Haiti President Assassination: हैती के राष्ट्रपति की हत्या के मामले में अमेरिकी व्यक्ति, कोलंबिया के भूतपूर्व सैनिक गिरफ्तार

हैती के राष्ट्रपति की हत्या के संबंध में अब तक 17 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इनमें से दो संदिग्ध के पास हैती के साथ अमेरिका की भी दोहरी नागरिकता है.

हैती के राष्ट्रपति की हत्या के संबंध में अब तक 17 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इनमें से दो संदिग्ध के पास हैती के साथ अमेरिका की भी दोहरी नागरिकता है. वहीं, कोलंबिया की सरकार ने कहा है कि इनमें से कम से कम छह संदिग्ध उसकी सेना के भूतपूर्व सैनिक हैं.

हैती की नेशनल पुलिस के प्रमुख लियोन चार्ल्स ने बृहस्पतिवार की रात को बताया कि हिरासत में लिए गये 15 संदिग्ध कोलंबिया से हैं. पुलिस प्रमुख ने कहा कि आठ और संदिग्ध की तलाश की जा रही है और तीन अन्य को पुलिस ने मार गिराया है. चार्ल्स ने इससे पहले बताया था कि सात संदिग्ध मारे गए हैं. पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘दोषियों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई होगी.’’

कोलंबिया की सरकार ने कही ये बात 

कोलंबिया की सरकार ने कहा है कि उसने हैती में छह संदिग्धों की जानकारी मांगी है जिनमें से दो मारे गये हैं. कोलंबिया ने कहा है कि उसे यकीन है कि ये सभी उसकी सेना से जुड़े भूतपूर्व सैनिक थे. हालांकि उसने उनकी जानकारी साझा नहीं की. कोलंबियाई नेशनल पुलिस के प्रमुख जनरल जॉर्ज लुईस वरगास वालेंसिया ने कहा कि देश के राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने कोलंबिया सेना के प्रमुख और पुलिस को जांच में सहयोग का निर्देश दिया है.

अमेरिका के विदेश विभाग ने दी ये जानकारी 

अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि उसे हैती मूल के अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है लेकिन इस पर वह कोई टिप्पणी या पुष्टि नहीं कर सकता है. हैती के अधिकारियों ने हैती मूल के अमेरिकी नागरिकों की पहचान जेम्स सोलागेस और जोसेफ विंसेंट के रूप में की है. हैती के निर्वाचन अधिकारी माथियास पियरे ने बताया कि सबसे अधिक उम्र का संदिग्ध 55 साल का और सबसे कम उम्र का संदिग्ध सोलागेस 35 साल का है. हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी.

सोलागेस ने खुद को एक ‘‘प्रमाणपत्र धारक कूटनीतिक एजेंट’’ बताया. उसने बच्चों की मदद और उभरते नेताओं की हिमायत के उद्देश्य से दक्षिण फ्लोरिडा में 2019 में परमार्थ कार्य के लिए एक वेबसाइट बनायी थी. वेबसाइट पर सोलागेस ने बताया है कि पूर्व में वह हैती में कनाडा दूतावास में अंगरक्षक के तौर पर काम कर चुका है. कनाडा के विदेश विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि हिरासत में लिए गये एक व्यक्ति ने ‘‘एक निजी अनुबंधक के जरिए कुछ समय के लिए उसके दूतावास में रिजर्व अंगरक्षक’’ के तौर पर काम किया था. कनाडा के विदेश विभाग ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी.

ये सभी उन संदिग्ध हमलावरों में शामिल थे जिन्होंने बुधवार को तड़के देश के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की उनके आवास में घुसकर हत्या कर दी. हैती की राष्ट्रीय पुलिस के निदेशक लियोन चार्ल्स के अनुसार, पुलिस के साथ मुठभेड़ में सात अन्य संदिग्ध हमलावर मारे गये थे. पियरे ने हालांकि सोलागेस की पृष्ठभूमि के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी.

पुलिस प्रमुख ने की शांति बनाए रखने की अपील 

पुलिस प्रमुख चार्ल्स ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस को अपना काम करने देने का आग्रह किया. अधिकारियों ने हत्या के मकसद का खुलासा नहीं किया. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हमले को ‘‘एक उच्च प्रशिक्षित और हथियारबंद समूह’’ ने अंजाम दिया है. हैती के मुख्य विपक्षी दलों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस घटना की निंदा की है. हैती के अखबार ले नुवेलिस्ते के अनुसार, बहरहाल जांच में शामिल हैती के एक न्यायाधीश कार्ल हेनरी ने बताया कि मोइसे को कई गोलियां लगी और उनके कार्यालय तथा शयनकक्ष में तोड़ फोड़ की गयी है. मोइसे की बेटी जोमार्ली जोवेनेल हमले के वक्त अपने भाई के शयनकक्ष में छिप गयी थीं और एक घरेलू सहायिका तथा कर्मी को हमलावरों ने बांध दिया था. पुलिस और सेना के समर्थन से हैती का नेतृत्व संभालने वाले अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को फिर से खोलने का आदेश दिया है और लोगों से कारोबार बहाल करने और काम पर वापस जाने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ेंः

यूपी: पूर्व सीएम कल्याण सिंह से SGPGI में मिले जेपी नड्डा, बोले- तबीयत में हो रहा सुधार

Modi New Cabinet: कैबिनेट में सबसे अमीर मंत्री कौन? जानिए सबसे गरीब मंत्री का नाम भी, सिर्फ 8 मंत्री नहीं हैं करोड़पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
40 साल बाद नई शुरुआत! PM मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई उड़ान, टेंशन में आ जाएगा चीन
40 साल बाद नई शुरुआत! PM मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई उड़ान, टेंशन में आ जाएगा चीन
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget