एक्सप्लोरर

Kalyan Singh Health: पूर्व सीएम कल्याण सिंह से SGPGI में मिले जेपी नड्डा, बोले- तबीयत में हो रहा सुधार

Kalyan Singh Health Updates: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह से एसजीपीजीआई में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. नड्डा ने कहा कि कल्याण सिंह की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है.

लखनऊ. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह से गुरुवार शाम मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

जानकारी के अनुसार, नड्डा गुरुवार शाम दिल्ली से विमान के जरिए लखनऊ आए. नड्डा के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी दिल्ली से लखनऊ आए. हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत कई मंत्रियों और बीजेपी पदाधिकारियों ने नड्डा का स्वागत किया.

नड्डा ने डॉक्टरों से की बात
नड्डा हवाईअड्डे से मुख्यमंत्री और अन्य पदाधिकारियों के साथ सीधे एसजीपीजीआई गये. उन्होंने कल्‍याण सिंह का हाल-चाल पूछा और उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों की टीम से भी बातचीत की. इससे पहले एसजीपीजीआई की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन में कहा गया कि कल्याण सिंह की हालत में सुधार हो रहा है. संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान उनके उपचार की नियमित निगरानी कर रहे हैं. 

नड्डा ने बाद में मीडिया से कहा, ‘‘हमारे वरिष्ठ नेता कल्‍याण सिंह से मिलने का सौभाग्य मिला. हमारी इच्छा थी कि उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लें और प्रधानमंत्री जी भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है.’’ उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह से मुलाकात के बाद लगा कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वह कल की तुलना में काफी बेहतर हैं. नड्डा ने कहा कि चिकित्सकों से बातचीत में पता चला कि उन पर दवाओं का असर हो रहा है. उन्होंने कहा, 'हम सबको विश्वास है कि कल्‍याण सिंह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे. हमf ईश्वर से कामना करते हैं कि उनका स्वास्थ्य जल्‍द से जल्‍द ठीक हो और वह फिर से सामाजिक जीवन में सक्रिय हों.'

चार जुलाई को हुए थे भर्ती
गौरतलब है कि कल्याण सिंह को चार जुलाई को शाम साढ़े पांच बजे एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती किया गया था. इसके पहले उनका डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में उपचार चल रहा था.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा से हटी रोक, सीएम धामी ने योगी से बातचीत के बाद लिया फैसला

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी ने घोंटा लोकतंत्र का गला, एजेंट की भूमिका में अधिकारी- अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget