एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस में यूक्रेन की जंग पर बोले चीन के राष्‍ट्रपति Xi Jinping, यात्रा को बताया युद्द रोकने का 'पीस प्लान'

Xi Jinping: मॉस्‍को दौरे पर पहुंचे चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग वहां रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से क्‍या-कुछ बातें करेंगे. चीन और रूस दोनों देशों में क्‍या समझौते होंगे, दुनिया ये जानना चाहती है

Xi Jinping Russia Visit: रूस की यात्रा पर गए चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के मॉस्‍को दौरे पर दुनियाभर की निगाहें जमी हैं. जिनपिंग ने एक रूसी अखबार के लिए लेख लिखा, जिसमें उन्‍होंने कहा कि उनकी ये यात्रा रूस-यूक्रेन युद्द रोकने के लिए एक 'पीस प्लान' है.

रूसी अखबार में लिखे अपने लेख में जिनपिंग ने कहा कि उनकी इस यात्रा के दौरान चीन के राजनीतिक समाधान के 12 सूत्री प्रस्‍ताव पर चर्चा हो सकती है. इस प्रस्‍ताव को जिनपिंग ने पिछले महीने दिया था. चीनी विदेश मंत्रालय ने जिनपिंग के रूस दौरे को दोनों देशों की दोस्ती, सहयोग और शांति की यात्रा करार दिया है.

3 दिवसीय यात्रा पर मास्को पहुंचे हैं जिनपिंग
बता दें कि आज ही (सोमवार 20 मार्च को) शी जिनपिंग मॉस्को पहुंचे हैं, और अब वह पुतिन के साथ बातचीत करेंगे. उसके बाद बुधवार को वह बीजिंग वापस लौटने से पहले एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. जिनपिंग के मॉस्को दौरे के अवसर पर मॉस्को में चीन की मैंडारिन भाषा में पुतिन और शी जिनपिंग की दोस्ती के पोस्टर लगाए गए हैं. साथ ही शी जिनपिंग के स्वागत के बड़े-बड़े होर्डिंग बोर्ड लगाए गए हैं. उनके दौरे के बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग ने सोमवार की अपनी प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "दोनों पक्ष (रूस और चीन) वास्तविक बहुपक्षवाद का अभ्यास करेंगे. वे एक बहुध्रुवीय दुनिया का निर्माण करेंगे. साथ ही वैश्विक शासन में सुधार करेंगे और दुनिया के विकास एवं प्रगति में योगदान देंगे.'

रूस से यूक्रेन के खिलाफ जंग रोकने का करेंगे आग्रह
जिनपिंग के रूस दौरे को कई विदेश नीति के जानकार बेहद अहम बता रहे हैं. कहा जा रहा है कि वह रूस से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोकने का आग्रह कर सकते हैं और ऐसा कर वह खुद को शांतिदूत के तौर पर स्थापित करेंगे. वहीं, उनके दौरे पर अमेरिका का बयान भी आया है. अमेरिका के व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि चीन का खुद को शांतिदूत कहना उन्हें मंजूर नहीं होगा. किर्बी ने कहा, 'यदि ये होता है तो इसका मतलब पुतिन को फिर से तैयार करने, फिर से प्रशिक्षित करने और अपने हिसाब से नए सिरे से योजना बनाने के लिए अधिक समय देना होगा.'

यह भी पढ़ें: Xi Jinping Visit Russia: रूसी राष्ट्रपति पुतिन मारियुपोल दौरे के बाद आज शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात, जानें मास्को ने मिलने से पहले क्या दिया मैसेज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget