एक्सप्लोरर

तीसरी बार China के राष्ट्रपति बनने की तैयारी में Xi Jinping, पार्टी के अधिकारियों से की ये अपील

China: अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल की तैयारियों के मद्दनेजर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रीय राजनीतिक सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता के लिए और अधिक प्रयास करने की अपील की है.

China: अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल की तैयारियों के मद्दनेजर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रीय राजनीतिक सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता के लिए और अधिक प्रयास करने की अपील की है. सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की राजनीतिक और विधिक कार्य समिति को दिए गए एक निर्देश में शी जिनपिंग ने कहा, "हर व्यक्ति के लिए निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए." चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को यह जानकारी दी.

शी जिनपिंग ने पार्टी के अधिकारियों से बड़े जोखिम रोकने और कम करने का अनुरोध किया. राष्ट्रपति ने कानून लागू करने और न्यायिक नीतियों में सुधार करने की क्षमता को बढ़ावा देने का आग्रह किया. उन्होंने राजनीतिक और कानूनी कार्यों में व्यापक सुधार संबंधी अभियान को और सघन करने पर जोर दिया और कहा कि अधिकारियों के शिक्षा अभियान में हासिल की गई उपलब्धियों को और सुदृढ़ करें.

जिनपिंग ने निर्देश में कहा कि सभी स्तरों पर पार्टी समितियों को उन प्रमुख मुद्दों का अध्ययन और समाधान करना चाहिए, जो राजनीतिक और कानूनी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में बाधक हैं. राष्ट्रपति ने इन समितियों से कहा कि वह राजनीतिक और कानूनी अंगों का समर्थन करते रहें, ताकि यह कानून के अनुरूप कर्तव्यों का पालन करते रहें. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चीन पहल को आगे बढ़ाने और उच्च स्तर पर कानून के शासन को बढ़ावा देने के लिए मजबूत गारंटी प्रदान करने वाले प्रयास किए जाने चाहिए. राष्ट्रपति ने कहा कि 20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस का स्वागत ठोस कार्रवाई के साथ करें.

शी जिनपिंग का दूसरा कार्यकाल इस साल समाप्त होगा

सीपीसी महासचिव के रूप में 68 वर्षीय शी जिनपिंग का दूसरा पंचवर्षीय कार्यकाल इस साल समाप्त होगा. उम्मीद की जा रही है कि सीपीसी महासचिव के पद पर अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किए जाने के साथ वह शायद जीवन भर इस पद पर बने रहें. व्यापक रूप से माना जा रहा है कि इस वर्ष मध्य में पांच साल में एक बार आयोजित होने वाली सीपीसी कांग्रेस की बैठक के बाद शी जिनपिंग को फिर से राष्ट्रपति और ताकतवर सेंट्रल मिलिटरी कमीशन (सीएमसी) का प्रमुख नियुक्त किया जाएगा.

हू जिंताओ सहित उनके सभी पूर्ववर्ती पार्टी के नए और सामूहिक नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के लिए परंपरा का पालन करते हुए सत्ता में दो कार्यकाल पूरा करके सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन वर्ष 2018 में एक संवैधानिक संशोधन करके राष्ट्रपति के लिए केवल दो कार्यकाल की सीमा को हटा दिया गया, ताकि जिनपिंग लगातार राष्ट्रपति के पद पर बरकरार रह सकें. जिनपिंग पिछले नौ वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उभरे हैं. उन्हें वर्ष 2016 में पार्टी का मुख्य नेता बनाया गया था, यह दर्जा पहले माओ को हासिल था.

ये भी पढ़ें-

Corona Cases In Delhi: कोरोना के नए मामलों में आई कमी, पिछले 24 घंटे में 20,718 केस दर्ज, 30 लोगों की गई जान

Corona Cases In Delhi: कोरोना के नए मामलों में आई कमी, पिछले 24 घंटे में 20,718 केस दर्ज, 30 लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की मध्यस्थता फेल, ट्रंप ने ईरान संग समझौता खत्म करने का किया ऐलान, शहबाज-मुनीर की मिन्नतें नहीं आईं काम
पाकिस्तान की मध्यस्थता फेल, ट्रंप ने ईरान संग समझौता खत्म करने का किया ऐलान, शहबाज-मुनीर की मिन्नतें नहीं आईं काम
US-Iran War LIVE: होर्मुज विवाद पर ईरान को मुस्लिम वर्ल्ड लीग की चेतावनी- 'पूरी दुनिया के लिए खतरा'
Live: होर्मुज विवाद पर ईरान को मुस्लिम वर्ल्ड लीग की चेतावनी- 'पूरी दुनिया के लिए खतरा'
धुआं-धुआं हुआ बहरीन! ईरान ने शेख ईसा एयरबेस पर किया बड़ा हमला, ड्रोन से भेजा बारूद
धुआं-धुआं हुआ बहरीन! ईरान ने शेख ईसा एयरबेस पर किया बड़ा हमला, ड्रोन से भेजा बारूद
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास
'हमेशा महादेव मिल जाते हैं', इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी, 1000 साल पुराना है इतिहास

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget