एक्सप्लोरर

Chinese Comedian Fine: चीन में जोक मारना पड़ता है कितना महंगा, जानकार खिसक जाएगी पैरों के नीचे से जमीन

Chinese Comedian: कॉमेडियन ली हाओशी के हालिया शो में नियमों का उल्लंघन किए जाने के बाद सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है. इस हफ्ते की शुरुआत में कॉमेडियन ली चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे.

Chinese Comedian Fine: चीन सरकार ने बुधवार (17 मई) को देश के सबसे अच्छे कॉमेडी कंपनियों में से एक पर 20 लाख डॉलर का जुर्माना ठोका है. चीनी सरकार ने देश की सेना को लेकर मजाक उड़ाने के आरोप में इतनी भारी-भरकम राशि का जुर्माना ठोका है. सरकार ने कॉमेडी कंपनी के ऊपर समाज को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

शंघाई शियाओगू कल्चर मीडिया से जुड़े कॉमेडियन ली ने देश की आर्मी पर मजाक उड़ाया था. इसके बाद चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के बीजिंग शाखा ने कहा कि वह शंघाई शियाओगुओ कल्चर मीडिया कंपनी पर 13.35 मिलियन युआन का जुर्माना लगाया और फर्म से अवैध लाभ के आधार पर 1.35 मिलियन युआन जब्त करेगा.

PLA की छवि को बर्बाद करने की अनुमति नहीं 
कॉमेडियन ली हाओशी के हालिया शो में नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद सरकार के तरफ से कार्रवाई की जा रही है. इस हफ्ते की शुरुआत में कॉमेडियन ली चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. उन्होंने 13 मई को बीजिंग में एक लाइव स्टैंड-अप सेट पर देश की आर्मी को लेकर मजाक किया.

कॉमेडी शो से जुड़े पोस्ट को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के लिए अपमानजनक बताया गया. चीन की कल्चरल ब्यूरो ने मजाक को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि हम कभी भी किसी कंपनी या व्यक्ति को PLA की छवि को बर्बाद करने की अनुमति नहीं देंगे.

कॉमेडी कंपनी ने कॉमेडियन से अनुबंध तोड़े
चीनी सरकार के कदम उठाने के बाद और विरोध का सामना करने के बाद से कॉमेडियन ली हाओशी ने आगे आने वाले सारे शो को रद्द कर दिया है. इसके अलावा का कॉमेडी कंपनी ने भी सरकार से माफी मांगी है. कॉमेडी कंपनी ने ली हाओशी से सारे तरह के अनुबंध खत्म कर लिए है. Xiaoguo कल्चर की स्थापना 2015 में शंघाई में हुई थी और इसकी लोकप्रियता चीन के स्टैंड-अप कॉमेडी के साथ बढ़ी है.

ये भी पढ़ें:

Chinese Boat Capsizes: हिंद महासागर में चीन की नाव पलटी, 39 लोग लापता, बचाव कार्य जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget