एक्सप्लोरर

चीनी सेना ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में अबतक की सबसे बड़ी घुसपैठ की, 28 विमान भेजकर डराया

चीन की सेना ने अपने 28 विमान ताइवान की हवाई सीमा में भेजकर सबसे बड़ी घुसपैठ की है. मंगलवार को ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस चीनी मिशन में 14 J-16 और 6 J-11 लड़ाकू विमानों के साथ-साथ चार H-6 बमवर्षक शामिल थे. चीन का यह रवैया ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में जी-7 देशों ने चीन से ताइवान जलडमरूमध्य मुद्दे को शांतिपूर्वक हल करने का आह्वान किया था.

ताइपेः ताइवान की सरकार ने कहा कि मंगलवार को चीनी वायु सेना के 28 विमानों ने उसके वायु क्षेत्र में चीन ने घुसपैठ की. इनमें लड़ाकू और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बमवर्षक विमान शामिल हैं.  ताइवान के सीमा में चीन की यह अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ है.

हालांकि, चीन की ओर से इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है. यह खबर तब आई जब जी-7 ग्रुप के  लीडर्स ने रविवार को चीन को फटकार लगाते हुए एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए कहा था. जी-7 नेताओं ने चीन से ताइवान जलडमरूमध्य मुद्दे को शांतिपूर्वक हल करने का आह्वान भी किया था. ताइवान ने पिछले कुछ महीनों में चीन की वायु सेना द्वारा बार-बार उसके क्षेत्र में घुसपैठ करने की शिकायत की गई है.

घुसपैठ करने वाले विमानों में 14 J-16 और छह J-11 और चार H-6 बमवर्षक भी शामिल
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेटेस्ट चीनी मिशन में 14 J-16 और छह J-11 लड़ाकू विमानों के साथ-साथ चार H-6 बमवर्षक शामिल हैं, जो परमाणु हथियार ले जाने और पनडुब्बी रोधी, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और प्रारंभिक चेतावनी सिस्टम से लैस हैं. मंत्रालय द्वारा पिछले साल ताइवान के एडीआईजेड में चीनी वायु सेना की गतिविधियों की नियमित रूप से रिपोर्टिंग शुरू करने के बाद से यह सबसे बड़ी दैनिक घुसपैठ थी.

ताइवान ने मुकाबले के लिए तैना किया मिसाइल सिस्टम
मंत्रालय ने कहा कि ताइवान के लड़ाकू विमानों को चीनी विमानों को रोकने के लिए भेजा गया था और उनकी निगरानी के लिए मिसाइल सिस्टम भी तैनात किए गए थे. वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को जी-7 समूह पर चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया.  

यह भी पढ़ें-

100 देशों के लोग नही ले जा सकेंगे अपने कुत्तों को अमेरिका, वजह सुन हैरान रह जाएंगे आप


अमेरिकाः जो बाइडेन ने भारतीय मूल की वकील सरला विद्या को दी बड़ी जिम्मेदारी, फेडरल जज नॉमिनेट किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget