एक्सप्लोरर

वित्तीय संकट में पाकिस्तान की मदद जरूर करेंगे: चीन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय चीन के दौरे पर हैं. इस दौरान बीजिंग ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि वह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के कार्य को आगे बढ़ाए.

बीजिंग: चीन ने शनिवार को पाकिस्तान को वित्तीय संकट से उबारने के लिए पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया. चीन ने इस बात का संकेत दिया कि बीजिंग गंभीर आर्थिक संकट में फंसे अपने हर वक्त के साथी इस्लामाबाद को नया कर्ज देने को तैयार है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय चीन के दौरे पर हैं. इस दौरान बीजिंग ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि वह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के काम को आगे बढ़ाए. सीपीईसी चीन के बेल्ट और रोड प्रोजेक्ट का मुख्य अंग है. पाकिस्तान में उत्पन्न संकट के कारण इस पर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है.

भारत ने 60 अरब डॉलर की सीपीईसी परियोजना का विरोध किया है, क्योंकि यह मार्ग पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है. चीन के उप विदेश मंत्री कोंग शुआनयू ने कहा, "चीन की सरकार पाकिस्तान को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारने के लिए जरूरी सहायता प्रदान करेगी." हालांकि मंत्री ने चीन की ओर से प्रदान की जाने वाली वित्तीय मदद का कोई विशेष ब्यौरा नहीं दिया. उन्होंने कहा कि इस पर बातचीत चल रही है. इमरान खान और उनके चीनी समकक्ष ली केकियांग के बीच ग्रेट हॉल में वार्ता और 16 द्विपक्षीय मुद्दों पर करार होने के बाद शुआनयू यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.

खान ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के लिए वित्तीय सहायता की मांग की. पाकिस्तान पर विदेशी कर्ज बढ़ने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है. खान ने ली के साथ मुलाकात के दौरान कहा, "इसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में गहराई आई है, क्योंकि 2013 में सीपीईसी महज एक योजना थी और अब यह पाकिस्तान के लोगों की कल्पना है."

उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि यह हमारे देश की तरक्की के लिए एक बड़ा अवसर है, जिससे निवेश हासिल होगा. यह हमें अपने जीवन-स्तर को ऊंचा करने और विकास दर बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है. आप बदलाव पाएंगे, क्योंकि 2013 के बाद बहुत कुछ हुआ है. इनमें एक चीज यह है कि मेरी पार्टी सत्ता में आई है." पाकिस्तान ने पहले ही सऊदी अरब से छह अरब डॉलर का कर्ज लिया है, मगर वित्तीय संकट के निवारण के लिए यह रकम पर्याप्त नहीं है. इसलिए पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से भी राहत पैकेज की मांग की है.

आईएमएफ ने राहत पैकेज प्रदान करने से पहले पाकिस्तान से चीन की सीपीईसी से जुड़े वित्तीय ब्यौरे का खुलासा करने को कहा है. चीन पाकिस्तान के आईएमएफ के पास जाने से घबराया हुआ है, क्योंकि आईएमएफ पर अमेरिका का वर्चस्व है और अमेरिका बेल्ट और रोड प्रोजेक्ट का विरोध करता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि चीन ने पाकिस्तान को सीपीईसी के जरिए भारी कर्ज के तले धकेल दिया है, लेकिन बीजिंग इस बात से इनकार करता है. खान की नई सरकार के कुछ मंत्रियों ने रेल परियोजना का बजट दो अरब डॉलर घटाने के साथ पाकिस्तान में चीन के निवेश पर चिंता जाहिर की है.

ये भी देखें

सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया 'सिग्नेचर ब्रिज' का उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर यूरोप के प्रतिबंधों का आगाज! होर्मुज में नेविगेशन की आजादी पर खतरे को लेकर की कार्रवाई
ईरान पर यूरोप के प्रतिबंधों का आगाज! होर्मुज में नेविगेशन की आजादी पर खतरे को लेकर की कार्रवाई
चुनाव जीतने के लिए जंग लड़ रहे नेतन्याहू! ट्रंप की फटकार के बाद भी इजरायली PM क्यों किया बेरूत पर अटैक?
चुनाव जीतने के लिए जंग लड़ रहे नेतन्याहू! ट्रंप की फटकार के बाद भी इजरायली PM क्यों किया बेरूत पर अटैक?
'ईरान के खिलाफ हमें आत्मरक्षा का अधिकार, भले ही ट्रंप...', US प्रेसिडेंट की धमकी का नेतन्याहू का जवाब
'ईरान के खिलाफ हमें आत्मरक्षा का अधिकार, भले ही ट्रंप...', US प्रेसिडेंट की धमकी का नेतन्याहू का जवाब
इंटरनेट बंद, गिरफ्तारियां चालू... PoK में भयंकर बवाल, ब्रिटिश सांसदों ने आईना दिखाया तो बौखलाया पाकिस्तान
इंटरनेट बंद, गिरफ्तारियां चालू... PoK में भयंकर बवाल, ब्रिटिश सांसदों ने आईना दिखाया तो बौखलाया पाकिस्तान

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget