एक्सप्लोरर

आने वाले 5 साल में परमाणु हथियारों का अंबार लगा देना चीन, हर साढ़े तीन दिन में बना डालेगा एक नया एटम बम

चीन के पास 1000 परमाणु हथियार होने के बाद भी वह अमेरिका और रूस से पीछे ही रहेगा. इस मामले में रूस पहले नंबर पर है, उसके पास करीब 6,000 न्यूक्लियर वॉरहेड हैं और यूएस के पास भी 5 हजार से ज्यादा हैं.

चीन बुलेट ट्रेन की स्पीड से परमाणु बमों का जखीरा बढ़ा रहा है. 2030 तक वह अपने परमाणु खजाने को दोगुना कर लेगा. ताइवानी एक्सपर्ट ने ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया है कि अमेरिका के परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण को देखते हुए चीन अपनी न्यूक्लियर पावर को बढ़ाने में जुटा है. मेनलैंड अफेयर्स काउंसिल में छपी रिपोर्ट में बताया गया कि मई तक चीन के पास 500 न्यूक्लियर बम थे, जिसे शी जिनपिंग 1000 तक ले जाने में लगे हैं. 5 साल में 1825 दिन और 43,800 घंटे होते हैं तो इस हिसाब से एक परमाणु बम बनाने में उसे करीब 87 घंटे या साढ़े तीन दिन का समय लगेगा.

ताइपे टाइम्स के अनुसार ताइवान की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में चाइनीज मिलिट्री स्टडीज के एसोसिएट प्रोफेसर तुंग हुइ-मिंग ने कहा कि चीन इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM), न्यूक्लियर पावर्ड बैलिस्टिक सबमरीन, H-20 बॉम्बर और परमाणु हमलों के लिए एडवांस्ड वेपन सिस्टम तैयार कर रहा है. उन्होंने कहा कि चीन के पास पहले से DF-41 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जो साइलो, रोड व्हीकल्स और रेलकार से लॉन्च की जा सकती है. इस फ्लेक्सिबल और भरोसेमंद सिस्टम की वजह से यह चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की बैकबोन है. आईसीबीएम मिसाइल की रेंज 5,500 किमी तक होती है यानी वह 3,400 मील दूर से भी टारगेट पर हमला कर सकती है.

पिछले साल अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने भी ऐसी ही रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया कि चीन 2030 तक अपनी न्यूक्लियर पावर को दोगुना कर लेगा. उसके 2021 में 400 न्यूक्लियर हथियार थे, अभी 500 ऑपरेशनल परमाणु बम हैं और 2030 तक यह आंकड़ा 1000 तक पहुंच जाएगा. हालांकि, अमेरिका और रूस के सामने फिर भी उसकी परमाणु शक्ति काफी कम ही होगी. स्टॉकहॉम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार रूस परमाणु हथियारों के मामले में टॉप पर है, उसके पास 5,889 न्यूक्लियर वॉरहेड्स हैं, जबकि अमेरिका के पास 5,244 हैं.

पेंटागन के एक अधिकारी ने यह भी कहा था कि बीजिंग ने 2022 में तीन नए मिसाइल साइटों का निर्माण किया था, जहां 300 नए आईसीबीएम साइलो बनाए गए. अमेरिका ने रिपोर्ट में इस बात का भी खतरा जताया था कि पीएलए आईसीबीएम बनाने पर काम कर रही है ताकि वह अलास्का और हवाई में लक्ष्यों के खिलाफ हमले कर सकता है.  इस अमेरिकी रिपोर्ट पर चीन ने कहा था कि यह पूर्वाग्रहों पर आधारित है और चीन को एक खतरे के तौर पर दिखाने की कोशिश है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन हमेशा अपनी न्यूक्लियर पावर को सिर्फ उसी लेवल तक सीमित रखता है, जितनी नेशनल सिक्योरिटी के लिए जरूरी है. हमारा किसी देश के साथ परमाणु हथियारों की रेस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है.

यह भी पढ़ें:-
Bangladesh News: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच आ गई चुनाव की तारीख! मोहम्मद यूनुस ने लाइव टेलीविजन पर आकर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget