एक्सप्लोरर

चीनी राष्ट्रपति का बयान- अपनी सम्प्रभुता की रक्षा करेगा चीन, एक इंच जमीन नहीं छोड़ेगा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का कहना है कि चीन अपनी एक इंच जमीन नहीं छोड़ेगा और अपनी सम्प्रभुता की रक्षा करेगा. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह संविधान में संशोधन के बाद राष्ट्रपति शी का दूसरा कार्यकाल जीवनपर्यंत चल सकता है.

बीजिंग: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का कहना है कि चीन अपनी एक इंच जमीन नहीं छोड़ेगा और अपनी सम्प्रभुता की रक्षा करेगा. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह संविधान में संशोधन के बाद राष्ट्रपति शी का दूसरा कार्यकाल जीवनपर्यंत चल सकता है. भारत के साथ सीमा विवाद के अलावा, चीन पूर्वी चीन सागर के उप द्वीपों पर भी अपना हक जमाता है जो फिलहाल जापान के प्रशासनिक क्षेत्र में आते हैं. इनके अलावा दक्षिण चीन सागर में नियंत्रण को लेकर वह वियतनाम, फिलीपीन, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान के साथ उलझा हुआ है.

संसद के18 दिन लंबे सत्र के अंतिम दिन अपने आधे घंटे के भाषण में शी ने कहा,"चीन के लोग और चीनी राष्ट्र का साझा दृढ़ मत है कि हमारी जमीन का एक इंच भी चीन से अलग नहीं किया जा सकता है."

इस सत्र के दौरान नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (चीन की संसद) ने संविधान में संशोधन कर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए अधिकतम दो कार्यकाल की दशकों पुरानी परंपरा को समाप्त कर दिया. इसके साथ ही शी के जीवनपर्यंत राष्ट्रपति पद पर बने रहने का रास्ता साफ हो गया है. सत्र के दौरान2970 सांसदों ने बतौर राष्ट्रपति और सेना प्रमुख के रूप में शी को दूसरे कार्यकाल के लिए चुना.

पिछले वर्ष अक्तूबर में शी को लगातार दूसरी बार चीन की कम्युनिस्ट पार्टी( सीपीसी) का महासचिव चुना गया था. पार्टी और सेना प्रमुख होने के साथ- साथ जीवनपर्यंत राष्ट्रपति पद पर बने रहने की संभावनाओं के साथ ही शी सीपीसी के संस्थापक माओ त्से तुंग के बाद देश के सबसे ताकतवर नेता बन गये हैं.

अतीत की परंपराओं से अलग हटकर शी ने आज संसद सत्र के अंतिम दिन उसे संबोधित किया जिसका पूरे देश में प्रसारण किया गया. ताइवान के संदर्भ में उन्होंने कहा,"हमें अपने देश की सम्प्रभुता और अखंडता की रक्षा करनी चाहिए और मातृभूमि के पूर्ण एकीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए."

गौरतलब है कि चीन ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है. उन्होंने देश में अलगाववादियों को भी कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि चीन के लोगों में अलगावादियों के कदमों को विफल बनाने का दृढ़ निश्चय, पूरा विश्वास और पूर्ण क्षमता है. शी ने अपने भाषण में बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा को ''विभाजनकारी'' बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Xप्लेन: पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद
पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget