एक्सप्लोरर

ताइवान के खिलाफ युद्ध को तैयार ड्रैगन! शुरू किया बड़ा युद्धाभ्यास, खुलेआम दी धमकी

China-Taiwan Relations: चीन और ताइवान के बीच हाल में ही रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं. इसी बीच चीन ने ताइवान के चारों ओर युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया है.

China-Taiwan Relations: चीन की सेना ने ताइवान के चारों ओर युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया है. यह जानकारी चीनी सेना के पूर्वी थिएटर कमांड के आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर दी गई है. इसमें बताया गया है कि सेना की ज्वाइंट फोर्स, नेवी और रॉकेट फोर्स इस अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं.

चीन का कहना है कि यह अभ्यास ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन करने वालों के लिए एक कड़ी चेतावनी है. हाल के दिनों में चीन ने ताइवान पर अपना राजनीतिक और सैन्य दबाव बढ़ा दिया है. इस सैन्य अभ्यास को ताइवान के लिए एक धमकी के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है.

चीन ने कही थी ये बात

चीन पहले भी कह चुका है कि वह किसी भी हाल में ताइवान को अपने साथ मिलाएगा और इसके लिए बल प्रयोग भी एक विकल्प हो सकता है. चीनी सेना ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य समुद्र और हवा में युद्ध की तैयारी करना है. इसके अलावा, समुद्री और जमीनी ठिकानों पर हमले, सैनिकों की संयुक्त ताकत बढ़ाने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों व समुद्री रास्तों को घेरने की रणनीति पर भी काम किया जा रहा है.

इशारों में दी ताइवान को धमकी 

चीनी सेना के पूर्वी थिएटर कमांड ने वीबो पर घोषणा के तुरंत बाद "क्लोजिंग इन" नाम का एक पोस्टर जारी किया. इस पोस्टर में चीनी युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों को ताइवान के चारों ओर उड़ान भरते हुए दिखाया गया. इसके अलावा, ईस्टर्न थिएटर कमांड के वीचैट पेज पर "शेल" नाम से एक वीडियो डाला गया. इस वीडियो में ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को एक कार्टून की तरह दिखाया गया था, जिसमें वे जलते हुए ताइवान के ऊपर चॉपस्टिक पकड़े हुए थे. इस एनीमेशन में कहा गया कि "परजीवी (पैरासाइट) ताइवान को जहरीला बना रहा है, उसे अंदर से कमजोर कर रहा है और अंत में विनाश की ओर ले जा रहा है."

पहले भी किया था युद्ध अभ्यास 

पिछले महीने, मार्च में भी चीनी सेना ने ताइवान के पास सैन्य अभ्यास किया था. लेकिन उस बार एक खास बात यह थी कि बीजिंग ने पहले से इसकी कोई घोषणा नहीं की थी. इसके बजाय, जब यह बड़ा सैन्य अभ्यास खत्म हो गया, तब इसकी पुष्टि की गई.

बीजिंग के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने बताया था कि पीएलए (चीनी सेना) के पूर्वी थिएटर कमांड की नौसेना और वायुसेना ने हाल ही में लड़ाकू तैयारियों के लिए गश्त और संयुक्त अभ्यास किया था. यह अभ्यास ताइवान स्ट्रेट (ताइवान जलडमरूमध्य) पर नजर रखने के लिए किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget