एक्सप्लोरर

ड्रैगन ने ‘मिसाइलों के काल’ की दिखाई झलक, एंटी हाइपरसॉनिक रडार सिस्टम देख हैरान हुई दुनिया

चीन ने एक एडवांस रडार सिस्टम का वीडियो जारी किया था. इसके बारे में कहा गया कि यह सिस्टम हजारों मील दूर एडवांस मिसाइलों से लेकर हाइपरसॉनिक मिसाइलों तक को ट्रैक करने और नष्ट करने की क्षमता रखता है.

China’s Anti-Hypersonic Missile Radar System : चीन लगातार नए-नए विनाशक हथियारों का निर्माण कर रहा है. जिसे देखकर दुनिया हर बार हैरान रह जाती है. हाल ही में चीन के दो नए फाइटर जेट को देखा गया था, जिसके बारे में दावा किया गया कि वह छठी पीढ़ी के फाइटर जेट हैं. वहीं, अब ड्रैगन ने दुनिया को एक ऐसा रडार सिस्टम दिखाया है, जो उसे अभेद्य बनाता है.

दरअसल, चीन ने पिछले महीने के अंत में एक एडवांस लंबी दूरी के रडार सिस्टम का वीडियो जारी किया था. इस रडार के बारे में कहा जा रहा है कि यह सिस्टम हजारों मील दूर एडवांस मिसाइलों से लेकर हाइपरसॉनिक मिसाइलों तक को ट्रैक करने और उन्हें नष्ट करने की क्षमता रखता है.

दुनिया में अभी तक ऐसा रडार किसी देश के पास नहीं है, जो किसी हाइपरसॉनिक मिसाइल को मार गिरा सके. हालांकि रूस अपने S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के जरिए हाइपरसॉनिक मिसाइलों को मारने की क्षमता का दावा जरूर करता है, लेकिन अभी तक उसका टेस्ट नहीं हुआ है.

चीनी राष्ट्रपति ने सेना को किया संबोधित

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी नववर्ष पर देश की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) को संबोधित किया. इस दौरान जिनपिंग ने अपनी लंबी दूरी की रडार सिस्टम को दुनिया को दिखाया है. हैरानी की बात है कि चीन आमतौर पर ऐसे एडवांस हथियारों को छिपाकर रखता है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन का यह रडार एक एडवांस अलार्मिक सिस्टम है, जो चीन की सीमा से हजारों मील दूर से आ रहे खतरों का भांप सकता है और उन्हें खत्म करने की ताकत भी रखता है. पीएलए ने राष्ट्रपति को इस रडार सिस्टम का वीडिया भेजा. इसमें जमीन पर एक रडार स्टेशन को दिखाया गया.

क्या चीन ने बना लिया हाइपरसॉनिक मिसाइलों का काल’?

वीडियो में चीन के तीनों सेनाओं के अधिकारियों के साथ एयरस्पेस फोर्स के अधिकारी दिखाई दिए. हालांकि, यह रडार कैसा है और इसकी ताकत कितनी है, इसके बार में फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में डिफेंस एक्सपर्ट का कहना है कि चीन अपनी पूर्व चेतावनी क्षमताओं को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है और वीडियो में जो रडार सिस्टम दिख रहा है वो लंबी दूरी की मिसाइलों को नष्ट करने वाला रडार हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः ईरान में सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, गुस्से में महिला कपड़े उतारकर पुलिस की कार पर चढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget