एक्सप्लोरर

Coronavirus New Cases: कोरोना के नए मामले बढ़ने से चीन में हड़कंप, शहर को किया सील, स्थानीय नेताओं के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

Coronavirus New Cases: हवाई अड्डे से फैला संक्रमण देश के 17 प्रांतों तक पहुंच चुका है. चीन में स्थानीय संक्रमण के 71 नए मामले बुधवार को आए. इनमें से आधे मामले तटीय प्रांत जियांग्शु में आए हैं.

Coronavirus New Cases: चीन ने बुधवार को देशभर में दर्जनों मामले आने के बाद अपने झांगजियाजेई शहर को सील की दिया है और शहर के स्थानीय नेताओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर रहा है. उल्लेखनीय है कि पिछले साल के शुरुआत में महामारी आने के बाद, चीन के लोग लगभग वायरस मुक्त जीवन व्यतीत कर रहे थे. हालांकि, पूर्वी शहर नानजिंग स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोबारा संक्रमण के फैलने से देश में हाईअलर्ट है.

हवाई अड्डे से फैला संक्रमण देश के 17 प्रांतों तक पहुंच चुका है. चीन में स्थानीय संक्रमण के 71 नए मामले बुधवार को आए. इनमें से आधे मामले तटीय प्रांत जियांग्शु में आए हैं जिसकी राजधानी नानजिंग है. वुहान में वर्ष 2019 के आखिर में कोविड-19 का पहला मामला आया था और यहां बड़े पैमाने पर की गई जांच से पता चला है कि इनकी समानता जियांग्सु में मिले मामलों से है. संक्रमण के ये मामले वायरस के डेल्टा स्वरूप के हैं, जो बहुत संक्रामक है.

वहीं, झांगजियाजेई शहर भी संक्रमण के केंद्र के तौर पर उभर रहा है, जहां के प्राकृतिक दृश्यों ने ‘अवतार’ फिल्म को प्रेरित किया था. इसके मद्देनजर प्रशासन ने रविवार को शहर को सील करने का आदेश दिया. इसके बाद मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया कि स्थानीय निवासी या पर्यटक अब शहर को छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं.

स्थानीय सरकार की कम्युनिस्ट पार्टी की अनुशासन समिति ने बुधवार को स्थानीय अधिकारियों की सूची जारी की, जिनकी कार्रवाई का महामारी को रोकने पर ‘नकारात्मक प्रभाव’’ हुआ और जिनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. झांगजियाजेई शहर में गत एक सप्ताह में कोविड-19 के 19 मामले आ चुके हैं. वहीं तीन ऐसे संक्रमित हैं जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है और उनकी गिनती अलग से की जाएगी. शंघाई सरकार के अखबार के मुताबिक झांगजियाजेई में आए मामलों से कम से कम पांच प्रांतों में संक्रमण फैला.

वहीं नानजिंग के करीबी शहर यांगझोउ में मंगलवार को 126 नए मामले आए. पिछले सप्ताह प्रशासन ने अति आवश्यक कार्यों को छोड़ बाकी यात्रियों के लिए पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया रोकने की घोषणा की थी जिसे राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दोहराया.

ये भी पढ़ें: चीन की कोरोना वैक्सीन CoronaVac बच्चों और किशोरों पर 96 फीसदी रही प्रभावी, मामूली रहे साइड इफैक्ट्स

China Vaccine Update: चीन ने अपने देश की दवा कंपनी 'सिनोफार्म' के कोरोना वैक्सीन को सशर्त दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget