एक्सप्लोरर

चीन की कोरोना वैक्सीन CoronaVac बच्चों और किशोरों पर 96 फीसदी रही प्रभावी, मामूली रहे साइड इफैक्ट्स

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि टीके के प्रतिकूल प्रभाव हल्के से लेकर मध्यम तक थे जिनमें इंजेक्शन लगने के स्थान पर दर्द सबसे सामान्य लक्षण रहा.

एक अध्ययन में पता चला है कि चीन निर्मित कोविड रोधी टीके ‘कोरोनावैक’ की दो खुराकें बच्चों और किशोरों के लिए सुरक्षित हैं तथा उनमें मजबूत एंटीबॉडी बनाने में सक्षम हैं. यह अध्ययन ‘दि लांसेट इन्फेक्शस डिजीज’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है.

सिनोवैक निर्मित ‘कोरोनावैक’ के 550 प्रतिभागियों पर किए गए पहले एवं दूसरे चरण के ट्रायल में पता चला कि अनुसंधान में शामिल 96 फीसदी से अधिक बच्चों और किशोरों को टीके की दोनों खुराक मिलने के बाद उनमें सार्स-सीओवी2 के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो गईं. अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि टीके के प्रतिकूल प्रभाव हल्के से लेकर मध्यम तक थे जिनमें इंजेक्शन लगने के स्थान पर दर्द सबसे सामान्य लक्षण रहा.

चीन के सिनोवैक लाइफ साइंसेज के छियांग गाओ ने बताया, ‘‘वयस्कों की तुलना में बच्चों और किशोरों में कोविड-19 के आमतौर पर मामूली लक्षण होते हैं या कई बार लक्षण होते ही नहीं हैं. लेकिन कुछ बच्चों को गंभीर लक्षण होने की भी आशंका है. उनके द्वारा अन्य लोगों के संक्रमित होने की आशंका है इसलिए कम उम्र के लोगों में कोविड-19 टीकों की प्रभाव क्षमता और सुरक्षा का परीक्षण करना आवश्यक है.’’

अनुसंधानकर्ताओं ने तीन वर्ष से 17 वर्ष के बच्चों एवं किशोरों पर चीन के झानहुआंग काउंटी में कोरोनावैक का क्लिनिकल ट्रायल किया. 31 अक्टूबर से दो दिसंबर, 2020 के बीच 72 प्रतिभागियों पर पहले चरण का ट्रायल किया गया और 12 दिसंबर से 30 दिसंबर 2020 के बीच 480 प्रतिभागी क्लिनिकल ट्रायल में शामिल हुए. बच्चों को 28 दिन के अंतराल पर टीके की दो खुराक दी गई.

पहले चरण में सौ फीसदी प्रतिभागियों में एंटीबॉडी विकसित हुईं और दूसरे चरण में 97 फीसदी बच्चों में सार्स-सीओवी2 के खिलाफ एंटीबॉडी बनीं. अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि बच्चों और किशोरों में प्रतिरोधक क्षमता वयस्कों के मुकाबले अधिक विकसित हुईं.

ये भी पढ़ें: चीन की कोरोना वैक्सीन CoronaVac बच्चों और किशोरों पर 96 फीसदी रही प्रभावी, मामूली रहे साइड इफैक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget