एक्सप्लोरर

China Vaccine Update: चीन ने अपने देश की दवा कंपनी 'सिनोफार्म' के कोरोना वैक्सीन को सशर्त दी मंजूरी

दुनियाभर में 8 करोड़ 30 लाख 45 हजार मामले सामने आए हैं. संक्रमण के कारण 18 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वर्तमान में कोरोना संक्रमण के तकरीबन 2 करोड़ 23 लाख 82 हजार एक्टिव मामले हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है.

बीजिंग: चीन ने सरकारी कंपनी 'सिनोफार्म' द्वारा विकसित कोरोना वायरस के टीके को सशर्त मंजूरी दे दी है. 'सिनोफार्म' ने बुधवार को कहा था कि उसका टीका जांच के अंतिम और तीसरे चरण के नतीजों के अनुसार, संक्रमण से बचाव में 79.3 फीसदी प्रभावी पाया गया है. चीनी अधिकारियों ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों की तुलना में 'सिनोफार्म' के नतीजे 50 फीसदी बेहतर हैं.

अमेरिका के 'फाइजर' और 'मॉर्डना' के टीके को अधिकृत करने के बाद चीन ने अपने देश में बनाए जा रहे टीकों में से एक को मंजूरी दी है. ब्रिटेन ने 'ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका' के कोविड-19 के टीके को भी मंजूरी दे दी थी, जिसके पहले टीके वहां सोमवार को लगाए गए.

चीन की सरकार द्वारा संचालित दवा कंपनी 'सिनोफार्म' उन पांच चीनी कंपनियों में शुमार है, जो टीका बनाने की वैश्विक दौड़ में शामिल हैं. कोविड-19 से दुनियाभर में अभी तक 18 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

अब तक 8 करोड़ से ज्यादा संक्रमित फिलहाल दुनियाभर में 8 करोड़ 30 लाख 45 हजार मामले सामने आए हैं. संक्रमण के कारण 18 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वर्तमान में कोरोना संक्रमण के तकरीबन 2 करोड़ 23 लाख 82 हजार एक्टिव मामले हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है. फिलहाल अभी तक 5 करोड़ 88 लाख 52 हजार से ज्यादा संक्रमित लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं.

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अमेरिका सबसे आगे है. अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 20,216,991 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि कोरोना से अब तक 350,778 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11,998,794 है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमण के दो लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.

चीन में 87 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन अभी सिर्फ 356 लोग ही संक्रमित हैं. 82,037 लोग ठीक हो चुके हैं. 4,634 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 24 नए केस आए हैं.

ये भी पढ़ें- असरदार फेस मास्क बनाने का निकाला तरीका, मुंह से निकली सांसों के बारे में लग सकेगा पता गजब: 65 साल के व्यक्ति के पांव की नब्ज चेक करते हुए डॉक्टरों को सुनाई दिया गाना, जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी
'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget