एक्सप्लोरर

चीन में H10N3 बर्ड फ्लू से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला उजागर, जानिए स्ट्रेन के बारे में

चीन में बर्ड फ्लू के H10N3 स्ट्रेन से पहली बार किसी इंसान के संक्रमित होने का मामला सामने आया है. इससे पहले, दुनिया में H10N3 स्ट्रेन से इंसानों के संक्रमण का कोई अन्य मामला नहीं पाया गया.

चीन में बर्ड फ्लू के H10N3 स्ट्रेन से मानव संक्रमण का पहला मामला सामने आया है. नेशनल हेल्थ कमीशन ने पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित 41 वर्षीय पुरुष झेनजियांग शहर का रहनेवाला है. मरीज में एवियन इन्फलुएंजा वायरस के H10N3 स्ट्रेन का पता 28 मई को चला था.  हालांकि, मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल से जल्द छुट्टी मिलने की संभावना है. फिलहाल, स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमित शख्स के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है.

चीन में बर्ड फ्लू के H10N3 स्ट्रेन से संक्रमण का पहला मामला

उन्होंने प्रकोप को कमतर करते हुए कहा है कि पोल्ट्री से इंसानों तक वायरस के ट्रांसमिशन का छिटपुट मामला है और महामारी की वजह बनने का खतरा बेहद कम है. नेशनल हेल्थ कमीशन ने हालांकि इसकी जानकारी नहीं दी कि कैसे ये शख्स वायरस की चपेट में आया. बर्ड फ्लू एक वायरल संक्रमण है, उसे एवियन इन्फलुएंजा भी कहा जाता है और उसके कई स्ट्रेन होते हैं. नेशनल हेल्थ कमिशन ने बयान में कहा कि दुनिया भर में H10N3 स्ट्रेन से मानव संक्रमण का कोई भी मामला पहले उजागर नहीं हुआ था.

अधिकारियों ने महामारी बनने की वजह को बताया बहुत कम

H10N3 कम रोगजनक है या तुलनात्मक रूप से पोल्ट्री में वायरस का कम गंभीर स्ट्रेन है और बड़े पैमाने पर उसके फैलने का खतरा बहुत कम है. चीन में एवियन इन्फलुएंजा के कई अलग-अलग स्ट्रेन पाए जाते हैं और कुछ बीच-बीच में लोगों को संक्रमित करते रहे हैं, विशेषकर पोल्ट्री के साथ काम करनेवालों लोगों को. 2016-2017 के बीच करीब 300 लोगों की मौत का कारण बननेवाले H7N9 स्ट्रेन के बाद बर्ड फ्लू से मानव संक्रमण का कोई महत्वपूर्ण संख्या नहीं रही है. 

इन्फ्लुएंजा टाइप ए वायरस की मदद से फैलनेवाला बर्ड फ्लू एक संक्रामक रोग है. आमतौर पर इसका वायरस चिकन, कबूतर और पक्षियों में पाया जाता है. इन्फलुएंजा वायरस के बहुत सारे स्ट्रेन जैसे H5N1, H7N3, H7N7, H7N9 और H9N2 होते हैं. उनमें से कुछ हल्के होते हैं जबकि कुछ अधिक संक्रामक, और उससे बड़े पैमाने पर पक्षियों की मौत का खतरा पैदा हो जाता है.

अमेरिकी विशेषज्ञों ने चीन से वायरस की जांच में मांगा सहयोग, 'कोविड-26' और 'कोविड-32' की दी चेतावनी

भारत में सबसे पहले जो मिला था कोरोना स्ट्रेन, उसका नाम रखा गया 'डेल्टा वेरिएंट'-WHO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget