एक्सप्लोरर

ट्रंप ने चीन को दिया झटका तो तिलमिलाया 'ड्रैगन'! फायर होते हुए बोला- 'खुद को बचाने के लिए हम कुछ भी करेंगे'

Donald Trump Tariffs China: चीन अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. ट्रंप के ऐलान के बाद चीन ने कहा कि ट्रेड वॉर और टैरिफ वॉर में कोई विजेता नहीं होता है.

Donald Trump Tariffs China: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम एक फरवरी से चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने के बारे में विचार कर रही है. अब इस पर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार (22 जनवरी 2025) को कहा कि उनका देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए कुछ भी करेगा.

'ट्रेड वॉर और टैरिफ वॉर में कोई विनर नहीं होता'

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, "हमारा हमेशा से मानना ​​रहा है कि ट्रेड वॉर और टैरिफ वॉर में कोई विनर नहीं होता है." चीन अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. ट्रंप ने कहा कि चीन पर टैरिफ लगाने का निर्णय इस तथ्य पर आधारित होगा कि वह मेक्सिको और कनाडा को फेंटानिल भेज रहा है या नहीं. फेंटानिल एक तरह का मादक पदार्थ है जो हेरोइन से 50 गुना अधिक शक्तिशाली और नशा पैदा करने वाला पदार्थ है. 

1 फरवरी से टैरिफ लागू करने की तैयारी

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ओरेकल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) लैरी एलिसन, सॉफ्टबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मासायोशी सोन और ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन यह निर्णय लिया. एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार 1 फरवरी 2025 से टैरिफ को लागू करने पर विचार कर रही है.

शी चिनपिंग से ट्रंप ने की थी बात

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेक्सिको और चीन पर हम 25 फीसदी टैरिफ लगाने के बारे में बात करते रहे हैं.’’ ट्रंप ने कहा कि पिछले हफ्ते जब उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग से बात की थी, तो टैरिफ के बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं की. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने शी जिनपिंग से यूक्रेन में युद्ध रोकने के संबंध में हस्तक्षेप करने को कहा है, इस पर ट्रंप ने कहा कि चीन ने इस संबंध में बहुत ज्यादा कुछ नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: Pakistan Kite Ban: पाकिस्तान में पंतगबाजी पर लगा बैन! हो सकती 5 साल की जेल, देना पड़ेगा 20 लाख का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget