एक्सप्लोरर

'समझदारी से काम ले भारत', पीएम मोदी ने दलाई को दी जन्मदिन की बधाई तो चीन को लगी मिर्ची

China on Dalai Lama: चीन ने कहा कि भारत को शिजांग से जुड़े मुद्दों की संवेदनशीलता को पूरी तरह से समझना चाहिए और 14वें दलाई लामा की अलगाववाद विरोधी मानसिकता को पहचानना चाहिए

China on Dalai Lama: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी, जिस पर चीन भड़क गया है. उनके जन्मदिन के समारोह में भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी पर चीन ने विरोध जताया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि तिब्बत से जुड़े मुद्दों पर भारत को चीन की संवेदनशीलता को पूरी तरह से समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि तिब्बत से जुड़े मामलो पर चीन की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है जो सबको पता है.

समझदारी से काम ले भारत- चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया, "14वें दलाई लामा राजनीतिक कारणों से अपने देश से बाहर रह रहे हैं. वे लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और धर्म की आड़ में शिजांग (तिब्बत का एक क्षेत्र) को चीन से अलग करने का प्रयास करते रहे हैं. भारत को समझदारी से काम लेना चाहिए और बोलना चाहिए. इस मुद्दे का इस्तेमाल चीन के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए नहीं करना चाहिए."

'शिजांग मुद्दे की संवेदनशीलता को समझे भारत'

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने कहा, "भारत को शिजांग से जुड़े मुद्दों की संवेदनशीलता को पूरी तरह से समझना चाहिए और 14वें दलाई लामा की अलगाववाद विरोधी मानसिकता को पहचानना चाहिए." पीएम मोदी ने रविवार (6 जुलाई 2025) को दलाई लामा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन का प्रतीक बताया था.

जन्मदिन समारोह में पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और राजीव रंजन सिंह, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सिक्किम के मंत्री सोनम लामा और हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गियर धर्मशाला में दलाई लामा के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे. यह आयोजन ऐसे वक्त हुआ है, जब पिछले कुछ दिनों से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि दलाई लामा संस्था को समाप्त कर दिया जाएगा. चीन ने दलाई लामा की उत्तराधिकार योजना को खारिज करते हुए इस पर जोर दिया कि किसी भी भावी उत्तराधिकारी को उसकी मंजूरी लेनी होगी.

मुझमें कोई अभिमान नहीं- दलाई लामा

दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने कहा कि यह लोगों का प्यार है, जो उन्हें सभी प्राणियों की सेवा के मार्ग पर चलते रहने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कहा, "दलाई लामा की उपाधि मिलने के बाद भी मुझमें कोई अभिमान या अहंकार नहीं है. बुद्ध के अनुयायी, भिक्षु के रूप में जनता की सेवा करना और बुद्ध की शिक्षाओं का प्रसार करना ही मेरा मुख्य अभ्यास है."

ये भी पढ़ें : सऊदी अरब से दोगुना बड़ा तेल भंडार.... भारत के दोस्त को मिला काले सोने का भंडार; अब शुरू होगी नई जंग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget