एक्सप्लोरर

China: शासन न हो कभी खत्म इसकी शी जिनपिंग ने कर ली है डटकर तैयारी

China President Xi Jinping: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए सत्ताधारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी -सीपीसी ( Communist Party-CPC) ने कमर कस ली है.

 Xi Jinping Will Be More Powerful: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (President Xi Jinping) को असीमित शक्ति और शासन की डोर सौंपने की पूरी तैयारी कर ली है. इसके लिए चीन कम्युनिस्ट पार्टी -सीपीसी (Chinese Communist Party) अपने संविधान में बदलाव करने जा रही है. इसका इशारा बीते शुक्रवार को सीपीसी के नीति निर्धारक 25 सदस्यीय पोलित ब्यूरो की बैठक में मिल चुका है. इसमें अक्टूबर में होने जा रही 20 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) में शी जिनपिंग को लेकर कई अहम फैसलों पर मुहर लगने वाली है.

मजबूत होंगे शी

चीन में सत्ताधारी चीन कम्युनिस्ट पार्टी -सीपीसी की अगले महीने की 20 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस बेहद अहम वक्त में होने जा रही है. इसमें  सीपीसी के संविधान में बदलाव के साथ ही राष्ट्रपति शी जिनपिंग को मजबूत करना अहम मुद्दा होगा. सीपीसी इस तरह की बैठक हर पांच साल के बाद एक बार बुलाती है. इसमें मौजूदा राष्ट्रपति शी को तीसरे कार्यकाल में राष्ट्रपति बनना तय है. इसके साथ ऐसे प्रावधान किए जाएंगे कि वह असीमित वक्त तक इस पद पर बने रहे. ये बैठक भी उन्ही की सरपरस्ती में होने जा रही है. इसमें पार्टी और जनता को एकजुट होकर कामयाबी और उपलब्धियों को हासिल करने पर भी जोर दिया जाएगा. यह भी साफ हो चुका है कि पार्टी की कमान शी जिनपिंग ही संभालेंगे. ये सीपीसी की नीति में अहम बदलाव माना जा रहा है. ऐसे में उनका कद कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक नेता माओ के बराबर होने की उम्मीद की जा रही है. 

संविधान में बदलाव जरूरी

बीते शुक्रवार को 25 सदस्यीय पोलित ब्यूरो (Politburo) की बैठक में एक आधिकारिक बयान जारी हुआ है. इसमें कहा गया है कि 20 वीं कांग्रेस में पार्टी के संविधान में बदलाव किया जाना जरूरी है. संविधान बदलाव से शी जिनपिंग के पार्टी के चेयरमैन बनना तय माना जा रहा है. इससे अब तक महासचिव, सैन्य अध्यक्ष और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ताकत में इजाफा होगा. इसके साथ ही वो पार्टी के संस्थापक माओ की बराबरी पर होंगे. इसमें कांग्रेस के प्रधानमंत्री ली केकियांग (Li-Keqiang) को रिटायरमेंट दिया जाएगा तो कई अन्य अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. गौरतलब है कि चीन की संसद ने साल 2018 में प्रधानमंत्री ली केकियांग को दूसरी बार देश का प्रधानमंत्री चुना था. शी ने ही दोबारा से उन्हें इस पद के लिए नामांकित किया था.

ये भी पढ़ेंः

China: खत्म हो रहा है शी जिनपिंग का दूसरा कार्यकाल, माओ के बाद चीन के सबसे शक्तिशाली नेता के तौर पर उभरे

China-Russia Relation: कोरोना काल के बाद पहली बार चीन से निकलेंगे शी जिनपिंग, सबसे पहले पुतिन से मिलेंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget