एक्सप्लोरर

चीन का नया 'Doomsday' हथियार, जो अमेरिका के कई शहरों में ला सकता है सुनामी; ट्रंप की बढ़ी टेंशन!

China Doomsday: चीन का नया परमाणु टॉरपीडो रेडियोएक्टिव सुनामी से तटीय शहरों को तबाह करने की क्षमता रखता है. जानिए इसकी खासियतें, खतरे और वैश्विक रणनीतिक असर.

चीन एक नए तरह के हथियार पर काम कर रहा है, जिसका नाम परमाणु टॉरपीडो है. ये पूरे विश्व के लिए एक नया खतरा माना जा रहा है. चीन का यह प्रोजेक्ट सीधे तौर पर रूस के पोसाइडन टॉरपीडो से प्रेरित है, जिसे 'डूम्सडे वेपन' कहा जाता है. परमाणु टॉरपीडो एक पानी के नीचे चलने वाला मानवरहित ड्रोन हथियार है, जिसे परमाणु वॉरहेड से लैस किया जा सकता है. इसका उद्देश्य समुद्र तटों के पास विस्फोट कर एक रेडियोएक्टिव सुनामी उत्पन्न करना है. चीन इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका को चुनौती देने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है. इस बात की टेंशन अमेरिका को हो रही है.

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु टॉरपीडो में छोटा परमाणु रिएक्टर होगा, जो इसे लंबी दूरी तक लगातार चलने की क्षमता देगा. इसे 30 नॉट्स (56 किमी/घंटा) की स्पीड से 200 घंटे तक ऑपरेट किया जा सकता है. इसका आकार रूस के 65 फीट लंबे पोसाइडन से छोटा, इसलिए इसे सामान्य टॉरपीडो ट्यूब से लॉन्च किया जा सकता है.

रूस का पोसाइडन परमाणु टॉरपीडो 

रूस ने पोसाइडन नाम का परमाणु टॉरपीडो पहले ही बना लिया है. यह दुनिया का पहला परमाणु-संचालित टॉरपीडो है. दावा किया गया है कि यह 100 मेगाटन तक का परमाणु वॉरहेड ले जा सकता है. यह तेज रफ्तार से हजारों किलोमीटर पानी के भीतर चल सकता है और गहरी गहराई में भी काम करता है. 2023 में इसका पहला बैच रूस की पनडुब्बी बेलगोरोड में तैनात किया गया.

चीन का नया टॉरपीडो

चीन ने रूस से प्रेरणा लेकर अपना परमाणु टॉरपीडो बनाने की योजना बनाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह छोटा और सस्ता होगा. इसे सामान्य टॉरपीडो ट्यूब से भी लॉन्च किया जा सकेगा. इसमें छोटा परमाणु रिएक्टर लगाया जा सकता है जो इसे सैकड़ों घंटे तक 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला सकेगा. चीन इसे बड़े पैमाने पर बनाने की योजना पर काम कर रहा है.

सुनामी और पर्यावरणीय खतरा

अगर परमाणु टॉरपीडो से हमला होता है तो तटीय शहर डूब सकते हैं. लाखों लोग बेघर हो सकते हैं. समुद्री जीवन और पर्यावरण को भारी नुकसान होगा. समुद्र का पानी रेडियोएक्टिव हो सकता है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी सुनामी पैदा करना तकनीकी रूप से कठिन है, इसलिए यह हथियार असली युद्ध से ज्यादा मनोवैज्ञानिक डर पैदा करने का जरिया भी हो सकता है.

क्या है चीन की रणनीति?

चीन इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों पर दबाव डालना चाहता है. AUKUS समझौते के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी परमाणु पनडुब्बियों की योजना बना रहे हैं. चीन इस नए हथियार से अपनी ताकत दिखाना चाहता है. साथ ही यह ताइवान पर भी रणनीतिक दबाव बनाने का तरीका हो सकता है.

ये भी पढ़ें:  Global Leaders Greet PM Modi's Birthday: सुनक से शेरिंग तक ने PM मोदी को किया बर्थडे विश, जॉर्जिया मेलोनी ने फोटो शेयर कर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget