एक्सप्लोरर

5 साल में चांद पर पहुंच जाएगा चीन! अंतरिक्ष यात्री को उतारने की कर ली तैयारी, पूरा किया ये बड़ा टेस्ट

China Space Plan: चीन ने चांद पर 2030 तक अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना के तहत अपने मानवयुक्त चंद्र यान 'मेंगझोउ' का सफल एस्केप टेस्ट किया है. अब 2026 में लॉन्ग मार्च 10A लॉन्च होगा.

China Space Plan: चीन ने चांद पर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. चीन की योजना है कि वह 2030 तक तीन अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजे. इस लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए चीन ने अपने नए चंद्र मिशन "मेंगझोउ" के रिटर्न कैप्सूल का सफल एस्केप टेस्ट 17 जून को किया. इस परीक्षण में मेंगझोउ के कैप्सूल को एस्केप टॉवर से सफलतापूर्वक अलग किया गया. यह परीक्षण इसलिए अहम है क्योंकि यह तकनीक आपातकाल की स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है. यह 1998 के शेनझोउ मिशन के बाद चीन का दूसरा "जीरो-हाइट एस्केप फ्लाइट टेस्ट" था, यानी ऐसी स्थिति में जब यान जमीन से बहुत कम ऊंचाई पर होता है और इमरजेंसी में कैप्सूल को अलग करना पड़ता है.

मेंगझोउ: 'सपनों का जहाज'
चीन के इस चंद्र यान का नाम मेंगझोउ (Mengzhou) रखा गया है, जिसका अर्थ है "सपनों का जहाज". इस यान की खास बात यह है कि इसके एस्केप और रेस्क्यू सिस्टम पूरी तरह अंतरिक्ष यान के अंदर ही लगे हैं, जबकि पहले के शेनझोउ मिशन में यह काम रॉकेट सिस्टम करता था. इसका मतलब है कि अंतरिक्ष यात्री अब ज्यादा सुरक्षित रहेंगे और सिस्टम अधिक आत्मनिर्भर है.

एस्केप सिस्टम में तकनीकी सुधार
इस मिशन के एस्केप सिस्टम को चीन की एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉर्प (CASIC) की चौथी अकादमी ने विकसित किया है. उन्होंने बताया कि इस बार स्वदेशी सेंसर और मैकेनिकल सिस्टम का उपयोग करके एस्केप सिस्टम को विकसित किया गया है. इसके साथ ही SRM (सॉलिड रॉकेट मोटर) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो ठोस ईंधन के जरिए थ्रस्ट यानी जोर पैदा करती है. यह सिस्टम रिटर्न कैप्सूल के ऊपरी हिस्से पर लगाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर अंतरिक्ष यात्रियों को तुरंत सुरक्षित निकाला जा सके.

भविष्य की तैयारी- लॉन्ग मार्च 10A मिशन
CMSA ने बताया कि अब अगला बड़ा मिशन 2026 में लॉन्ग मार्च 10A रॉकेट का लॉन्च होगा. यह मिशन भविष्य की तैयारियों में अहम भूमिका निभाएगा. मेंगझोउ के एस्केप टेस्ट के बाद चीन के मानवयुक्त चंद्र मिशन की योजना अब और तेजी से आगे बढ़ेगी.

चंद्रमा पर तीन बार लॉन्च और 2030 में लैंडिंग
चीन ने इससे पहले मई 2023 में चांगई 6 नामक मानवरहित यान को चंद्रमा पर भेजा था. अब CNSA की योजना है कि 2027 से 2030 के बीच तीन बार लॉन्ग मार्च 10 रॉकेट लॉन्च किया जाए. 2030 के मिशन के दौरान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाला यान चंद्रमा के पास जाकर एक लैंडर के साथ डॉक करेगा और फिर चांद की सतह पर उतरेगा.

इस तरह चीन का चंद्र मिशन अब केवल सपना नहीं रहा, बल्कि सटीक तकनीकी तैयारी और कदम दर कदम सफलता के साथ वह चंद्रमा पर मानव को भेजने की दिशा में पूरी गंभीरता से बढ़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget