एक्सप्लोरर

China Covid Death: कोरोना ने चीन में मचा दी तबाही, बीते एक महीने में हुई 60 हजार लोगों की मौत- अधिकारियों ने जारी किए आंकड़े

China Covid Death: चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार (11 जनवरी) को जोर देकर कहा कि सटीक संख्या पर ध्यान देना जरूरी नहीं था. WHO चीन से हॉस्पिटल में भर्ती होने और मौतों के बारे में डेटा चाह रहा था.

China Covid Death: चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार (14 जनवरी) को केवल एक महीने में कोविड से होने वाली लगभग 60,000 मौतों की सूचना दी. चीन सरकार ने पिछले महीने दिसंबर की शुरुआत में ढील दी थी. उसके बाद से कोरोना की वजह से हुई मौतों को लेकर ये पहली बड़ी गिनती सामने आई है.  

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के चिकित्सा प्रशासन ब्यूरो के प्रमुख जिओ याहुई ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चीन ने 8 दिसंबर, 2022 और इस साल 12 जनवरी के बीच 59,938 कोविड से संबंधित मौतें दर्ज की. यह आंकड़ा केवल चिकित्सा सुविधाओं में दर्ज की गई मौतों को ही दिखाता है, जबकि कोरोना से हुई मौतों के और अनगिनत मामले होंगे. जो अब तक सामने नहीं आए हैं. 

जीरो कोविड पॉलिसी को हटा दिया था

एक महीने में हुई 60 हजार मौतों में 5,503 मामले ऐसे है, जिनकी मौत सांस लेने में आई कठिनाइयों की वजह से हुई थी. इसके अलावा 54 हजार 435 केस ऐसे हैं, जिनकी मौत कोरोना के अलावा और अन्य तरह की बीमारियों से ग्रसित थे. चीन में दिसंबर की शुरुआत में अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को हटा दिया था, जिसके बाद से चीन पर वायरस से होने वाली मौतों की संख्या को कम करने का आरोप लगाया गया है.

WHO रख रहा था डेटा

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार (11 जनवरी) को जोर देकर कहा कि सटीक संख्या पर ध्यान देना जरूरी नहीं था. बीजिंग ने पहले कोविड से होने वाली मौतों को कैटिगराइज करने के लिए अपने काम करने वाले सिस्टम को संशोधित किया था. उन्होंने कहा कि यह केवल उन लोगों की गणना करेगा जो विशेष रूप से वायरस के कारण सास लेने की वजह से मर गए थे. लेकिन इसकी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि ये परिभाषा बहुत ही अजीब है.

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने कहा था कि WHO चीन से हॉस्पिटल में भर्ती होने और मौतों के बारे में अधिक तेज़, नियमित, विश्वसनीय डेटा के साथ-साथ .वायरल सीक्वेंसिंग" जारी रख रहा था. चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार (14 जनवरी) को कहा कि मरने वालों की औसत आयु 80.3 साल थी, जिसमें 65 वर्ष से अधिक आयु के 90 फीसदी से अधिक लोग थे. चीन में 60 साल से अधिक आयु के लाखों लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें:Pakistan Election: पाक चुनाव आयोग ने सिंध सरकार की अपील को किया खारिज कहा- 'तय समय पर ही होगा इलेक्शन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget