एक्सप्लोरर

China: चीन ने एक साथ 41 सैटेलाइट्स लॉन्च कर बनाया नया रिकॉर्ड, जानें स्पेस में क्या करना चाहता है बीजिंग

China Launches 41 Satellites : चीन दशकों से अंतरिक्ष में अपनी पैठ बनाने में लगा हुआ है. ऐसे में चीन ने गुरुवार को एक साथ 41 सैटेलाइट्स को स्पेस में लॉन्च किया है. जो कि अब नया रिकॉर्ड बन गया है.

China Satellites: चीन ने गुरुवार (15 जून) को एक साथ 41 सैटेलाइट्स को स्पेस में लॉन्च किया, ऐसा करने के साथ ही चाइना ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, बीजिंग ने एक मिशन में सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने ये रिकॉर्ड  सैटेलाइट्स लांचिंग के लिए लॉन्ग मार्च 2डी रॉकेट का प्रयोग किया है. 

चीनी समाचार एजेंसी ने आगे कहा कि शांशी प्रान्त के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से दोपहर 1.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) रॉकेट ने उड़ान भरी और फिर इन सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में पहुंचाया. गौरतलब है कि चीन बहुत लम्बे समय में स्पेस में अपनी पहुंच बढ़ाने में लगा हुआ है. सैटेलाइट लॉन्चिंग से कुछ हफ्ते पहले चीन ने तीन एस्ट्रोनॉट्स को अपने स्पेस स्टेशन पर भेजा है. दरअसल, चीन का लक्ष्य इस दशक के अंत तक अपने लोगों को चंद्रमा पर भेजना है. ऐसे में अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन की बढ़ती पैठ ने पश्चिमी देशों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. 

लॉन्ग मार्च सीरीज का बड़ा योगदान 

रिपोर्ट की अनुसार, लॉन्ग मार्च सीरीज के रॉकेट के जरिए अंजाम दिया गया ये 476वां फ्लाइट मिशन था. रिपोर्ट की अनुसार, स्पेस में भेजी गईं ये सैटेलाइट्स कमर्शियल रिमोट सेंसिंग सर्विस और उससे संबंधित टेक्नोलॉजी वेरिफिकेशन का काम करने वाली हैं.  रिमोट सेंसिंस सर्विस के जरिए किसी जगह के बारे में पता लगाया जाता है. 

 जिलियन-1 सीरीज की अधिकांश सैटेलाइट्स

रिपोर्ट की अनुसार, चीन की ओर से लॉन्च की गई अधिकांश सैटेलाइट्स जिलियन-1 सीरीज की हैं. इस सीरीज की कुल 36 सैटेलाइट्स को स्पेस में भेजा गया है. यह चीन का पहला स्व-विकसित वाणिज्यिक रिमोट सेंसिंग उपग्रह प्रणाली है. सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार के लॉन्च किये जाने के बाद, जिलिन -1 उपग्रहों की संख्या 108 हो गई है. बता दें कि चीन ने 2015 में पहला जिलिन-1 उपग्रह छोड़ा था, जिसका वजन 420 किलोग्राम था. लेकिन अब चाइना का दावा है कि पिछले आठ सालों में वजन घटकर महज 22 किलो रह गया है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान बोले- 'मेरे साथियों के घरों को लूट रही पंजाब पुलिस, कायरता की सारी हदें पार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget